फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ग्राम पंचायतों की आमदनी पर राजस्व विभाग का कब्जा

ग्राम पंचायतों की आमदनी पर राजस्व विभाग का कब्जा

Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों की आमदनी पर राजस्व विभाग का कब्जा
ग्राम पंचायतों की आय पर राजस्व महकमे का कब्जा
विज्ञापन

क्रासर.........
ग्राम पंचायतों को परफार्मेंस ग्रांट मिलने में साबित हुई रोड़ा
डीएम ने आमदनी को ग्राम निधि खाते में जमा कराने की शुरू की कार्रवाई

लखीमपुर खीरी। 14वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों को परफार्मेंस ग्रांट 2016-17 की धनराशि प्राप्त करने के लिए सरकार ने एक और मौका दिया है। ग्राम पंचायतों के चयन संबंधी मानक पूरा न होने के कारण अब तक किसी को परफार्मेंस ग्रांट नहीं मिल सकी है, जिसमें राजस्व स्रोतों (संपत्तियों की नीलामी) से प्राप्त आमदनी (आय) का ग्राम पंचायत के पास कोई रिकार्ड न होना प्रमुख कारण पाया गया है। जांच में पता चला कि ग्राम पंचायतों की आमदनी पर राजस्व विभाग का पूरी तरह कब्जा बना है, क्योंकि ग्राम निधि प्रथम में जमा करने के बजाय तहसील के समेकित गांव निधि के खातों में पैसा जमा कराया जा रहा है।
परफार्मेंस ग्रांट का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों के आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें योग्यता के चार मानक निर्धारित हैं। जनपद की 1167 ग्राम पंचायतों में एक भी आवेदन के लिए पात्र नहीं मिला, जिससे दो सालों में किसी ग्राम पंचायत को लाभ नहीं मिला। समन्वय समिति की छठवीं बैठक में ग्राम पंचायतों की अयोग्यता के कारणों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायतों को अपने राजस्व स्रोतों से प्राप्त आमदनी में प्रति वर्ष वृद्धि करना अनिवार्य मानक है, लेकिन ग्राम पंचायतों के पास अपनी कोई आमदनी ही नहीं है। विभागीय जांच में दशकों बाद पता चला कि ग्राम निधि प्रथम के खातों में राजस्व स्रोतों से प्राप्त धनराशि जमा नहीं की जा रही है, बल्कि तहसीलदार द्वारा संचालित समेकित गांव निधि में लेखपालों और अमीन के माध्यम से जमा किया जा रहा है। नियमानुसार ग्राम पंचायतों को भी आमदनी के तौर पर हिस्सा मिलना चाहिए, लेकिन दशकों से चली आ रही खामी को पहली बार पकड़ा गया है। इससे अब तक ग्राम पंचायतों की आमदनी पर पूरी तरह राजस्व विभाग का कब्जा बना रहा। डीएम ने गड़बड़ी को दूर कराने के लिए पंचायत और राजस्व विभाग के नोडल अधिकारी नामित करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। ब्लॉक लखीमपुर, मोहम्मदी, धौरहरा, कुंभी, गोला, पलिया, निघासन और मितौली के एडीओ पंचायत को तहसीलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसीलों में संबंधित तहसीलदार नोडल अधिकारी नामित हुए हैं।
विज्ञापन

बाक्स=
एक सप्ताह में धनराशि स्थानांतरित कराने के निर्देश
ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि प्रथम में आमदनी का हिस्सा जमा कराने के लिए एक सप्ताह में धनराशि स्थानांतरण के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी तहसीलदारों को ग्राम पंचायत के समेकित खातों का विवरण तैयार कर उसे नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...........
30 सितंबर तक आवेदन का मौका
परफार्मेंस ग्रांट के लिए पात्र ग्राम पंचायतों को 30 सितंबर 2018 तक आवेदन करना होगा, जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। ग्राम पंचायतों की आय होने के बावजूद ग्राम निधि खाते में पैसा जमा न किए जाने से 14वें वित्त आयोग की परफार्मेंस ग्रांट का वितरण नहीं हो पा रहा है।
चंद्रिका प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed