फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर बच्ची की मौत

कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर बच्ची की मौत

Sun, 29 Jul 2018 05:52 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
दीवार गिरने से उसमें दबकर बच्ची की मौत
मोहम्मदी। हरना नरायनपुर के छोटे सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उनकी बेटी लक्ष्मी देवी (9) अपने भाई दीपक (7) के साथ दूध लेने जा रही थी। रास्ते में पानी भरा होने के कारण उसके मकान के बाहर पड़े छप्पर की दीवार अचानक गिर गई, जिसमें लक्ष्मी देवी दब गई, जब तक उसे दीवार के नीचे से निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि छोटा भाई दीपक कुछ दूरी पर था और वह दीवार गिरते भाग गया, जिससे वह बाल बाल बच गया। लक्ष्मी देवी कक्षा 3 की छात्रा थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निकास की कोई व्यवस्था न होने से सड़कों पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है जिससे कच्चे मकानों के गिरने की संभावना रहती है।

जलभराव की समस्या न होती तो न जाती बच्ची की जान
2015 में बनी ग्राम पंचायत, अभी तक नहीं हुए विकास कार्य
मोहम्मदी। ग्राम पंचायत हरना नरायनपुर में जलभराव की समस्या न होती तो शायद घर की गीली दीवार न गिरती और बच्ची की जान भी न जाती। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस समस्या के निजात के लिए ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

मालूम हो कि पहले यह भवानीपुर ग्राम पंचायत का हिस्सा थी 2015 में यह अस्तित्व में आया है। ग्राम प्रधान बलराम का कहना है कि गांव में नाली और खड़ंजा निर्माण आदि के कार्य कार्य योजना में पड़े हैं, लेकिन अभी स्वीकृत नहीं हुए हैं जिससे गांव में जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे लेखपाल पंकज सिंह का कहना है कि रात में अधिक बारिश होने से पानी ज्यादा भर गया, जिससे दीवार की नींव कमजोर होने के कारण वह गिर गई। घटना की सूचना पर एसडीएम बीडी वर्मा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बच्ची का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आते ही परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। एसडीएम बीडी वर्मा का कहना है कि गांव में खड़ंजा लगा है लेकिन नालियां न होने से लोगों के घरों का पानी गली और सड़क तक में भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed