फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ ने गाय को बनाया निवाला, दहशत

बाघ ने गाय को बनाया निवाला, दहशत

Tue, 08 Jan 2019 05:29 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने गाय को बनाया निवाला, दहशत
ममरी(लखीमपुर खीरी)। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर की सहजनियां बीट के जंगल से सोमवार की शाम निकलकर ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर ग्रंट के मजरा अयोध्यापुर गांव के उत्तर की ओर खेत में पहुंचे बाघ ने छुट्टा गाय पर हमला कर अपना शिकार बना लिया। मंगलवार सुबह गाय का अधखाया शव झाड़ी में मिला, जिससे गांव में दहशत फैल गई। इसकी पुष्टि वनकर्मियों ने भी की है।
विज्ञापन

अयोध्यापुर वासियों के अनुसार सोमवार की शाम गांव के उत्तर सहजनियां बीट जंगल के पास खेत में छुट्टा गाय पर हमला कर बाघ उसे झाड़ी में खींच ले गया। गांव वालों ने सुबह अधखाया शव पड़ा देख वनकर्मियों को सूचना दी। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक विनीत सिंह, बेचेलाल ने गाय का अधखाया शव और बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि कर बताया कि किसान गन्ने की कटाई, छिलाई सावधानी से करें, समूह बनाकर शोर मचाते हुए जाएं। गांव वालों के अनुसार पिछले महीने बाघ ने एक पालतू घोड़ी और गंगापुर गांव के पास छुट्टा गाय पर हमला कर अपना शिकार बना लिया था।
विज्ञापन

रेंजर बनारसीदास शाक्य का कहना है कि बाघ-तेंदुओं की गणना करने और उनके मूवमेंट का पता लगाने के लिए डब्लूडब्लूएफ परियोजना अधिकारी द्वारा लगाए गए 40 कैमरे अपना काम कर रहे हैं। जिनमें ट्रैप हुई तस्वीरों का निरीक्षण हो रहा है। बताया कि जितना गन्ने का एरिया कम होगा उतने ही बाघ के हमले कम होते जा रहे हैं। ग्लोबल टाइगर फोरम टीम अपनी रिसर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अशरफ नगर ग्रंट में सुभाषनगर निवासी रणवीर सिंह के झाले से 50 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में बाघ के पगचिह्न मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ गाय का पीछा करते हुए झाले के किनारे तक पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेत में मौजूद हो सकता है। मौके पर पहुंचे मनप्रीत सिंह, जगवीर सिंह, रेशम सिंह, गुरनाम सिंह, सलमान आदि ने वन विभाग से बाघ पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed