फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डेढ़ साल बाद भी वैसे ही लाश मिलने की वायरल हुई खबर, जुटी भीड़

डेढ़ साल बाद भी वैसे ही लाश मिलने की वायरल हुई खबर, जुटी भीड़

Sat, 04 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद भी वैसे ही लाश मिलने की वायरल हुई खबर, जुटी भीड़
लखीमपुर खीरी/सिकंदराबाद। थाना नीमगांव के ढखिया गांव में कच्ची कब्र धंसने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो वहां भीड़ लग गई। वायरल खबर में बताया गया कि दो साल पहले दफनाई गई महिला की लाश आज भी ठीक हालत में निकली है। इस बात की पुष्टि करते हुए परिवारवालों ने बताया कि महिला की एक साल दस महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बिना शव निकाले कब्र को वैसे ही दुरुस्त कर दिया है।
विज्ञापन

गांव ढखिया बुजुर्ग गांव के पास शनिवार को बच्चे गेंद खेल रहे थे। इसी बीच गेंद पास में स्थित एक कब्र में जा गिरी। बच्चे जब गेंद उठाने पहुंचे तो उन्होंने कब्र में शव देखा। बच्चों ने गांव पहुंचकर कब्रिस्तान में शव होने की जानकारी दी। इस पर गांव के कई लोगों के साथ गांव के ही हनीफ भी मौके पर पहुंचे। गांव वालों का कहना है कि कब्र में दफनाया गया शव सही सलामत है। कब्र की मिट्टी धंसने के कारण शव दिखाई देने लगा था।
विज्ञापन

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे वहां आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ भी जुटने लगी। मौके पर पहुंचे गांव ढखिया बुजुर्ग निवासी हनीफ ने कब्र अपनी भाभी फातिमा की होने की बात कही। उन्होंने बताया कि उसकी भाभी फातिमा की मौत करीब एक साल 10 महीने पहले बीमारी से हुई थी। उनका कहना है कि लोग शव को जस का तस बता रहे हैं, लेकिन उन्होंने उसे निकाला नहीं है। वैसे ही मिट्टी ठीक कर कब्र को पहले जैसा बना दिया है। हनीफ का कहना है कि वह कच्ची कब्र की मरम्मत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed