फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लेखपालों ने सीखी ईवीएम और वीवीपैट की बारीकियां

लेखपालों ने सीखी ईवीएम और वीवीपैट की बारीकियां

Thu, 14 Mar 2019 10:19 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने सीखी ईवीएम और वीवीपैट की बारीकियां
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के लिए जिले के सभी लेखपालों को ईवीएम और वीवीपैट (वोटर वैरीफाइड पेपर आडिट ट्रेल) की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लेखपालों की लोकसभा चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण मेें जो दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं इन्हें संज्ञान में रखे निष्पक्षता सेे चुनाव कराएं। आपका विवेक ही शांतिपूर्ण और सफल निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया कि वह ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण अच्छी तरह से प्राप्त कर लें, जिससे मतदान के दिन बूथों पर ईवीएम संबंधी समस्या का समाधान त्वरित ढंग से हो सके। लेखपालों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण अनूप श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की बारीकियां बताईं और उन्हें संचालित करने के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर अखिलेश यादव, नायब तहसीलदार हर्षिता तिवारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई राजीव कुमार श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, मनोज दीक्षित सहित बड़ी संख्या में जिले के लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed