फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाथियों ने शराब की लहन पीकर मचाया उत्पात

हाथियों ने शराब की लहन पीकर मचाया उत्पात

Sat, 09 Feb 2019 06:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
हाथियों ने शराब की लहन पीकर मचाया उत्पात
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। दुधवा के जंगल से निकलकर आए हाथियों ने पुरैना तालाब के पास बन रही कच्ची शराब की लहन पीकर किसानों के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। इसके साथ ही कई बीघा गन्ने और गेहूं की फसल को तहस-नहस कर दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर पहुंचे किसानों ने आग जलाकर शोर मचाते हुए किसी तरह हाथियों को वहां से भगाया। वनकर्मियों के मौके पर न पहुंचने और तालाब किनारे बनाई जा रही कच्ची शराब के कारोबार से नाराज किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव भगवंतनगर निवासी सियाराम, सेवकराम, गोकरन, अरुण कुमार, बृजेश, श्रीकेशन, चांदी आदि लोगों के गांव के उत्तर पुरैना तालाब के पास खेत हैं। इसमें गन्ने व गेहूं की फसल बोई गई है जो लगभग तैयार होने को है। किसानों ने बताया कि रात करीब दस बजे तक वे लोग फसल की रखवाली करते रहे थे, उसके बाद घर आ गए थे। घर आते ही उन लोगों को हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी। कई लोग लाठी डंडा लेकर खेतों की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर पता चला कि हाथी उपद्रव कर रहे हैं। उन्हें देखकर किसान सहम गए। फसल बर्बाद होती देख किसान खुद को नहीं रोक सके और जैसे तैसे हिम्मत जुटाकर आग जलाई और शोर मचाना शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद हाथी खेत से हटे लेकिन इस दौरान करीब 25 बीघा गन्ने व गेहूं की फसल को तहस नहस कर चुके थे।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि तालाब के किनारे दो जगह कच्ची शराब बनाई जाती है। हाथी कच्ची शराब की लहन पीकर मदमस्त हो जाते हैं। फिर खेतों की ओर पहुंचकर फसल को चौपट कर देते हैं। वन अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने और तालाब के किनारे बन रही कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश न लगाए जाने से नाराज किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि हाथियों ने उनकी फसल बचाई जाए और शराब बनाने के अवैध धंधे पर भी अंकुश लगे। उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथियों के उत्पात की सूचना मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed