{"_id":"5b2bf5414f1c1b13358b8059","slug":"121529607489-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की दुकानों पर कब्जा नहीं छोड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी की दुकानों पर कब्जा नहीं छोड़ रहे लोग
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी की दुकानों पर कब्जा नहीं छोड़ रहे लोग
कई दुकानें बंद पड़ी, किराया भी जमा नहीं किया
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मंडी समिति राजापुर में 201 दुकानें हैं, जिनमें अधिकांश दुकानें व्यापारियों को आवंटित हैं। इनमें दर्जनों दुकानें सालों से बंद पड़ी हैं, जिनमें कोई कारोबार नहीं किया जा रहा है और न ही किराया जमा कर रहे हैं। ऐसी दुकानों को खाली कराने के लिए मंडी सचिव ने चिन्हीकरण शुरू कर दिया है। साथ ही वर्ष 2018-19 के लिए लाइसेंस नवीनीकरण की कार्रवाई पूर्ण कराने के लिए 25 जून 2018 तक समय दिया है।
राजापुर मंडी में अ, ब और स श्रेणी की दुकानें हैं, जिनका आवंटन नीलामी के जरिए किया जाता है। करीब दर्जन भर दुकानें सालों से बंद पड़ी हैं, जिनमें कुछ व्यापारी कब्जा जमाए हैं। नोटिस दिए जाने के बावजूद इन दुकानों का काफी समय से किराया भी जमा नहीं किया जा रहा है। लिहाजा मंडी प्रशासन ने ऐसी दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मंडी सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि अभी लाइसेंस नवीनीकरण की कार्रवाई चल रही है, जो 30 जून तक चलेगी। इसके बाद बंद पड़ी दुकानों को खाली कराया जाएगा।