{"_id":"5a300b0f4f1c1bf4688c0c58","slug":"121513097999-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सरकार ने ली शपथ, संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सरकार ने ली शपथ, संभाला कार्यभार
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
श्ापथ्ा
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। जिले की चार नगर पालिका और छह नगर पंचायत के अध्यक्षों और 182 सदस्यों को मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लखीमपुर के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी रहे। वहीं मोहम्म्दी पालिकाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गुलाब देवी रहीं।
लखीमपुर शहर की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह खीरी रोड स्थित सरस्वती पैलेस में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने की। एडीएम न्यायिक राम सुमेर वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरूपमा बाजपेई और तीस पालिका सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान खीरी सांसद ने केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि नगर में भी भाजपा की सरकार बनने से विकास को गति मिलेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर का विकास ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। इसलिए अमृत मिशन योजना शुरू हुई है। इस मौके पर विधायक सदर योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक बालाप्रसाद अवस्थी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, रमेश चंद्र मिश्रा, अभिषेक रमन मिश्रा, नीरू पुरी विजय जी अग्रवाल, पुष्पा सिंह, संतोष कुमारी, किरन अग्रवाल, कुलभूषण सिंह, उमाशंकर मिश्र, राहुल मिश्र, आशू मिश्रा, अनिल यादव, पालिका ईओ अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
खीरी टाउन। नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष सुधा निषाद व 16 वार्डों के सदस्यों को अपर डिप्टी कलक्ट्रेट स्वाती शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक योगेश वर्मा व भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओयल। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और 11 वार्ड सदस्यों को एसडीएम सदर नागेन्द्र पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सेवा निवृत्त शिक्षक रामेश्वर दयाल अवस्थी, रवीन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के परिसर में एसडीएम योगानंद पांडेय ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मीनाक्षी अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार पालिका बोर्ड की कमान संभाली है। साथ ही नगर के 25 वार्डों के सदस्यों ने भी शपथ ली। शपथ लेने के बाद पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जो भी चुनावी वादे किए हैं, वे जन सहयोग से पूरे किए जाएंगे। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर सीओ अभिषेक प्रताप, कोतवाल मधुकांत मिश्र, अतुल अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, राजेश शुक्ला, रामअवतार विश्वकर्मा, खदीजा जमाल, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, श्रीकांत तिवारी, संतकुमार बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
मैलानी। एसडीएम गोला योगानंद पांडे ने नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यवती देवी और सदस्यों को समारोहपूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेलवे मनोरंजन संस्थान में आयोजित समारोह में अपराह्न सवा तीन बजे एसडीएम योगानंद पांडे ने सबसे पहले अध्यक्ष सत्यवती को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित सदस्यों संदीप कुमार, मीरा भार्गव, किरन देवी, अमन शाह, संतोष कुमार राठौर, शबाना परवीन, भूपेंद्र गुप्ता, अचला शर्मा, यूसुफ अंसारी, योगेश शंखवार, निशात परवीन, कौशल्या देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पलियाकलां। पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अप्रत्यक्ष रूप से चौथी बार व खुद तीसरी कब्जा जमाने वाले महमूद हुसैन खां ने मंगलवार को नगर पालिका के समीप स्थित अग्रसेन पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही 25 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उनको एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने शपथ दिलाई तो पालिका सदस्यों को पालिकाध्यक्ष श्री हुसैन ने शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी नगरवासियों से नगर के विकास का वादा किया। समारोह को एसडीएम श्री द्विवेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, एमएलसी शशांक यादव, मैलानी की पूर्व पंचायत अध्यक्ष अनीता यादव, नरेश यादव, अनुराग पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी, ईओ एके तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन नगर पालिका के विजय मिश्रा एवं शारदा प्रसाद ने किया। इस दौरान फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, आरडी राय, राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने संदीप मेहरोत्रा कन्हैया और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा और वार्ड सदस्यों को एसडीएम माया शंकर यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मोहम्मदी की जनता ने चुनाव में अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भाजपा को तीसरी बार नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने जाति, धर्म, सम्प्रदाय, भाषा को न देखकर केवल कमल पर विश्वास जताया। शपथ ग्रहण समारोह में सांसद रेखा वर्मा, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, शपथ समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, महामंत्री कुलभूषण सिंह, मनोज वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह आदि ने संबोधित किया।
बरवर। नगर पंचायत में नवनिर्वाचित चेयरमैन नसरीन बानो को एसडीएम मोहम्मदी माया शंकर यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नसरीन बानो ने सभी 11 सदस्यों को शपथ दिलाते हुए पद की गरिमा बनाये रखने कहा। इस मौके पर मौलाना सहीम, विश्राम लाल, महात्मा कृष्ण चन्द, पंडित राजनरायन, सीओ मोहम्मदी विजय आनन्द, इंस्पेक्टर पसगवां अमर रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
सिंगाही। नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मेला मैदान में हुआ। एसडीएम अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तम मिश्र और सभी सदस्यों माडंवी शाक्य, दतवारी, अजय, उमाकांत कटियार, शशि गुप्ता, गिरजेश ठठेर, हिना, वाजिद, हृदेश, महेश, जीतू मीनाक्षी गुप्ता और मखबूल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह को विधायक रामकुमार वर्मा, भाजपा नेता आशीष मिश्र मोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामजी पांडे, दयाशंकर मौर्य, देवेंद्र आदि ने संबोधित किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, सीओ रवित्न गौतम, ईओ अनिरुद्ध कुमार पटेल, नागेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद लोधी ने किया।
धौरहरा। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सना खान और वार्ड सदस्यों को नगर पंचायत सभागार में एसडीएम धनश्याम त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह स्थल अचानक बदले जाने से शपथ ग्रहण कार्यक्रम चार घंटे विलंब से हुआ।
प्रोटोकॉल बाद भी लखीमपुर पालिका के समारोह में नहीं पहुंचीं मंत्री
जिलाध्यक्ष ने कहा, देर होने के कारण नहीं हो पाईं शामिल
लखीमपुर खीरी। सोमवार को जारी प्रोटोकॉल के अनुसार जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी को लखीमपुर और मोहम्मदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना था, जिसमें वह दोनों जगहों की मुख्य अतिथि थीं, लेकिन नगर पालिका परिषद लखीमपुर के समारोह में वह नहीं पहुंच पाईं। इससे प्रभारी मंत्री से मिलने आए कार्यकर्ता मायूस हुए तो लोगों में उनके न आने की चर्चाएं होती रहीं। वहीं खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। हालांकि इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने बताया कि मंत्री चंदौसी से ट्रेन से लखनऊ पहुंचीं, जिससे उन्हें काफी देर हो गई थी। इस कारण उन्होंने सीधे मोहम्मदी के कार्यक्रम मेें पहुंचने का निर्णय लिया। इससे यहां कार्यक्रम संपन्न करा दिया गया।