{"_id":"5a044e9d4f1c1b8e698ba425","slug":"121510231709-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के अभियान में मिले 310 संदिग्ध कुष्ठ रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन के अभियान में मिले 310 संदिग्ध कुष्ठ रोगी
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
जिले में छह नवंबर से शुरू हुए कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में बुधवार तक 310 लोग संदिग्ध मिले, जिनका परीक्षण शुरू हो गया है। इन तीन दिनों में 127740 लोगों का परीक्षण किया गया।
जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता डॉ. हरिकृष्ण ने बताया कि लोगों को कुष्ठ रोग से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छह नवंबर से कुष्ठ रोगी खोजी अभियान शुरू किया है। अभियान 19 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को परीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए 4480 टीमें लगाई गई हैं। तीन दिन में टीमों ने 149468 घर पहुंचकर 127740 लोगों का परीक्षण किया, जिसमें से 310 लोगों में कुष्ठ रोग की आशंका व्यक्त की गई।
विज्ञापन
तिथि देखे गए घर इनका हुआ परीक्षण संभावित लोग
6 नवंबर 18858 79866 45
7 नवंबर 38763 175561 124
8 नवंबर 91847 303613 141
जिले में कुष्ठ रोगियों की संख्या 627 है, नए रोगियों की खोज के लिए अभियान चल रहा है, जिसमें 310 लोगों में आशंका व्यक्त हुई। इन सबका परीक्षण किया जा रहा है। हालांकि अभी तक जिनका परीक्षण किया गया है। उनमें एक भी कुष्ठ रोगी नहीं मिला है।
विज्ञापन
डॉ. अनिल चौधरी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी