{"_id":"5a01bf4b4f1c1bd1538bb6bc","slug":"121510063947-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला ने लगाई फांसी, मौत
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी मोहम्मद तारिक की पत्नी 24 वर्षीय उजरा ने घर के अंदर संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस चौकी रोडवेज प्रभारी रामबक्श ने बताया कि मोहल्ला महाराजनगर निवासी मोहम्मद तारिक का निकाह डेढ़ साल पहले कानपुर से हुआ था। मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते उजरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतका के मायके में घटना की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि पति तारिक की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके के लोगों के न आने के कारण अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, मृतका के परिवार वालों ने घटना के बावत कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन