{"_id":"59e0f4234f1c1bca678b5a31","slug":"121507914787-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 39,008 किसानों का कर्जा होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में 39,008 किसानों का कर्जा होगा माफ
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
फसल ऋण मोचन योजना के तहत तीसरे चरण में 39,008 लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ हुआ है। जिला स्तरीय समिति ने इन किसानों को ऋण मोचन का लाभ देने के लिए शासन से दो अरब 40 करोड़ 19 लाख 98 हजार 617 रुपये मांगे हैं। धनराशि मिलते ही संबंधित बैंकों द्वारा किसानों के खातों में पैसा जमा कर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
बता दें कि जनपद से 2.53 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का डाटा कर्ज माफी के लिए सरकार को भेजा गया था, जिसमें मानक के अनुसार पात्रता श्रेणी वाले 2,14,231 किसानों का डाटा सत्यापन के लिए चुना गया था। इसमें अभी तक दो चरणों में 74020 लघु एवं सीमांत किसानों का पांच अरब छह करोड़ 95 लाख 85 हजार 368 रुपये कर्जा माफ किया जा चुका है। तीसरे चरण के लिए शासन से बजट प्राप्त होने के बाद किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करने का सिलसिला शुरू होगा, तो वहीं जिला स्तरीय समिति चौथे चरण में किसानों की सूची फाइनल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि तीसरे चरण के किसानों का डाटा फाइनल कर शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही बजट प्राप्त होगा, जिसके बाद प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।