फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भारत की असली ताकत भारत के राष्ट्रभक्त नागरिक

भारत की असली ताकत भारत के राष्ट्रभक्त नागरिक

Thu, 12 Oct 2017 07:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
भारत की असली ताकत भारत के राष्ट्रभक्त नागरिक
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

माधव चिल्ड्रंस एकेडमी और बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित भारत माता पूजन कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल सहगल, पं. दीन दयाल उपाध्याय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी, शिवकांत मिश्र, रामशरण बाजपेई और अतुल मिश्र ने भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पीके सहगल ने कहा कि भारतीय सेना और भारत की असली ताकत भारत के राष्ट्रभक्त नागरिक हैं। भारत का अतीत बहुत गौरवशाली रहा है। चाहे वह महाराणा प्रताप हों, शिवाजी हों मंगल पांडेय, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. केशवराम हेडगेबार, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद या भगत सिंह हों इन सब राष्ट्रवीरों की राष्ट्रभक्ति से और इनकी शहादत से भारत का प्रत्येक नागरिक तो प्रेरणा लेता ही है, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र उनके आगे नतमस्तक होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा क्षमताओं से परिपूर्ण अपनी बुद्धि, ज्ञान और आत्मबल के आधार पर अपनी योग्यता का परचम पूरी दुनिया में लहराया है। आज भी पूरे विश्व में सर्वोच्च पदों पर आसीन भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है, जो अपनी योग्यता के दम पर भारत माता का गौरव बढ़ा रहे हैं। हमारी भारतीय सेना दुनिया की सर्वोच्च सेनाओं में से एक है। भारतीय नागरिकों में राष्ट्रभक्ति का रक्त उनकी रगों में विद्यमान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में माधव चिल्ड्रेंस एकेडमी परिवार और बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से पगड़ी बांधकर, शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजकुमार त्रिवेदी, रमाकांत शुक्ल, रुचि ऋतुराज, साधना अवस्थी, वर्षिका पाराशर, डॉ. निमेष शुक्ला, अनुज, संजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।




परमाणु युद्ध के संभावित खतरों
से निपटने के तरीके बताए
मितौली।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग एवं गाइडेंस शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें रिटायर मेजर जनरल/ रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने कहा कि देश की रक्षा करने के साथ सेना में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बच्चे अपना कॅरिअर नैनोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान, फूड बेवरेज, होटल मैनेजमेंट क्षेत्र के माध्यम से बना सकते हैं। उन्होंने आने वाले समय में संभावित परमाणु युद्ध के खतरों से निपटने के तौर तरीके भी बताए। इसके अलावा विद्या भारती के जिला संयोजक घनश्याम तोलानी ने भी बच्चों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि को शाल भेंटकर सम्मान किया। उधर, धर्म सभा इंटर कॉलेज लखीमपुर में भी पीके सहगल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed