{"_id":"59cbd89d4f1c1b9e538b4a7b","slug":"121506531485-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ पलिया प्रमुख ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ पलिया प्रमुख ने ठोंकी ताल
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ पलिया प्रमुख ने ठोंकी ताल
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
पलिया के ब्लाक प्रमुख महेश कुमार राही के खिलाफ कुछ दिन पहले पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव पर डीएम ने अभी बैठक की डेट नहीं लगाई थी, लेकिन उससे पहले ही इस मामले में नया मोड़ आ गया। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख ने डीएम के समक्ष बीडीसी सदस्यों की परेड कराकर शपथ पत्र सौंपा है। प्रमुख ने अपने पक्ष में बहुमत का दावा करते हुए कहा कि 114 सदस्यों के सदन में 72 बीडीसी सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जिसकी उन्होंने सूची भी सौंपी।
बता दें कि 21 सितंबर 2017 को पलिया के ब्लाक प्रमुख महेश कुमार राही के खिलाफ देवेंद्र कुमार की अगुवाई में बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव डीएम के समक्ष पेश किया था, जिसमें 89 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र लगाए गए हैं। डीएम आकाशदीप ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद को दिए थे।
उधर, अविश्वास पेश होने के बाद ब्लाक प्रमुख ने डीएम की आपत्ति दर्ज कराते हुए बहुमत होने का दावा किया था। इस पर डीएम ने बीडीसी सदस्यों की परेड कराने के लिए बुधवार का दिन तय किया था। इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों की परेड कराई। ब्लाक प्रमुख ने डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि अविश्वास प्रस्ताव के साथ संलग्र बीडीसी के शपथ पत्र फर्र्जी हैं।
विज्ञापन
परेड में शामिल सदस्यों की संख्या आधे से कम थी। संलग्र शपथ पत्र भी आधे से कम हैं। कुल 114 सदस्यों के मुकाबले कम से कम 58 सदस्य बहुमत के लिए आवश्यक हैं। इस मामले में जल्द ही डीएम द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
- चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ
प्रमुख ने जताया सदस्यों का आभार
ब्लाक प्रमुख महेश कुमार राही ने सभी सदस्यों का आभार जताया है कि उन्होंने उन्हें ही समर्थन दिया है। कुछ लोगों ने गलत ढंग से शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। ऐसे लोगों की कलई खुल गई है।
परेड में न बुलाने पर बीडीसी सदस्यों का तहसील में हंगामा
पलियाकलां।
बुधवार को जैसे ही खबर आई कि तहसील में अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई गई है, उसका विरोध करते हुए ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और अन्य बीडीसी सदस्य तहसील आ पहुंचे और हंगामा करने लगे। हालांकि यहां एसडीएम के समक्ष ब्लाक प्रमुख को अपने समर्थन में बीडीसी की परेड करानी थी, लेकिन हंगामे के चलते एसडीएम ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। इस दौरान तहसील में रजनी सिंह, सूरज पाल, प्रदीप कुमार, शिवानंद, श्याम लाल वर्मा, कविता देवी, चुन्नी देवी, छेदालाल, मीना आदि बीडीसी सदस्य मौजूद रहीं।