{"_id":"59c515d74f1c1bb6688b5df3","slug":"121506088407-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों का दर्जा देने की मांग
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों का दर्जा देने की मांग
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
जिला लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की बैठक में 11 अक्तूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 116वीं जयंती पर लखनऊ में होने वाले लोकतंत्र सेनानियों के महासम्मेलन में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि प्रदेशीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के परिवहन मंत्री से मिलकर महासम्मेलन में जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कराने की मांग की है।
लोकतंत्र सेनानी राम सेवक शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से वित्त सचिव को एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिए जाने व लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के बाद उनके पुत्र/पुत्रियों को सभी सुविधाएं दी जाएं। वोल्बो, प्लेटिनम समेत सभी उच्च श्रेणी की परिवहन बसों में भी एक सहयात्री के साथ यात्रा करने की सुविधा का शासनादेश जारी किया जाए। बैठक में बताया गया कि उ.प्र शासन ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक अरब दस करोड़ जारी कर दिए गए है। पहले चरण में 45 करोड़ 83 लाख और दूसरे चरण में 64 करोड़ 17 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कुछ जिलों से बजट डिमांड न भेजे जाने के कारण लोकतंत्र सेनानियों का समय से भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने इस बाबत डीएम से मांग भी की। बैठक में रामसेवक शर्मा, कुमुदेश शंकर शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।