फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   121 infected found in a day

एक दिन में मिले 121 संक्रमित

Mon, 17 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
121 infected found in a day
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। रविवार को 121 और लोग संक्रमित मिले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 481 तक पहुंच गया है। ऐसे में भी लोग दो गज की दूरी और मास्क जरूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

नए साल से कोरोना संक्रमण ने जो रफ्तार पकड़ी वह थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को 121 लोग संक्रमित मिले। इधर, स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण से लेकर लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है लेकिन बाजार में दो गज की दूरी नदारद है। अधिकांश तो मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। बता दें कि 16 दिनों में सबसे ज्यादा 121 संक्रमित रविवार को मिले हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 481 हो गई। इसमें से 37 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

.........
कोरोना संक्रमण
जिले में कुल संक्रमित-481
एक्टिव केस- 442
होम आईसोलट-236
कोविड अस्पताल में भर्ती-15
स्वस्थ हुए-37
मौत-दो
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। रविवार को 121 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का लोग पालन करें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कोरोना का लक्षण लगने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed