फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11th International Yoga Day will be celebrated in Rajapur ITI

Lakhimpur Kheri News: राजापुर आईटीआई में मनाया जाएगा 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Fri, 06 Jun 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
11th International Yoga Day will be celebrated in Rajapur ITI
गोला नगर पालिका परिषद परिसर में योगाभ्यास करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। राजापुर आईटीआई ऑडिटोरियम में 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने अफसरों व कई संस्थाओं के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों से कहा कि आयोजन जिले में बड़े पैमाने पर एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग के थीम के तहत मनाया जाना है। सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा- 15 जून को गोला गोकर्णनाथ के नीलकंठ मैदान में योग सप्ताह का शुभारंभ किया जाए। साथ ही पार्कों, जिले के अमृत सरोवर, ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल, सभी सरकारी व निजी संस्थानों में वाई ब्रेक, कार्यशाला करके और अपनी फोटो आयुष कवच एप पर अपलोड करते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार सिंह को सूचना देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरबंश कुमार और डॉ. शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स आदि की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्रचंद्र वर्मा, जिला मंत्री शिवराम वर्मा, क्षेत्रीय प्रधान अरविंद वर्मा, गायत्री परिवार, योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा, अमित कुमार और मास्टर ट्रेनर शशिकांत आदि मौजूद रहे।


फोटो-21

नगर पालिका परिषद के परिसर में किया योगाभ्यास
गोला गोकर्णनाथ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के मद्देनजर नगर पालिका परिषद के परिसर में शुक्रवार को लोगों को योगाभ्यास कराया गया। जिला आयुष समिति लखीमपुर खीरी के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंस कुमार के निर्देशन के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार के संयोजन में योगाभ्यास कराया गया। यहां मास्टर योग ट्रेनर शशिकांत दीक्षित ने विभिन्न योगासन और ध्यान का अभ्यास कराया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, रविंद्र कटियार, धीरज बाजपेयी, विनोद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed