फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   119 candidates took the examination

119 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 04 Mar 2015 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Mar 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
119 candidates took the examination
छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तीसरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में हुई। बुधवार को हिंदी साहित्य (बीए) की परीक्षा दो पॉलियों में हुईं। इसके अलावा एक पॉली में बीए तृतीय वर्ष की समाजशास्त्र परीक्षा भी हुई। वाईडी कॉलेज में बुधवार को 101 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी साहित्य का प्रथम प्रश्नपत्र था। इसमें पंजीकृत कुल 1329 परीक्षार्थियों में 79 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष हिंदी साहित्य के प्रथम प्रश्नपत्र में कुल 1228 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां दूसरी पाली में कोई परीक्षा नहीं हुई। बुधवार को कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी बुधवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। देवकली स्थित आदर्श जनता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरवंश शर्मा ने बताया कि पहली पाली में बीए हिंदी साहित्य के प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 496 परीक्षार्थियों में से 12 अनुपस्थित रहे। जबकि तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र परीक्षा के लिए पंजीकृत 357 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र परीक्षा में पंजीकृत 389 परीक्षार्थियों में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां आज भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed