{"_id":"5c782b55bdec220c2959ef0b","slug":"11551379285-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरमखेड़ा। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चपरतला तिराहे पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार किराना दुकान में घुस गई, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पप्पू रैदास ने इलाज के लिए जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
चपरतला तिराहा के पास शाहजहांपुर की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर अनिल पांडे की किराना दुकान में जा घुसी, जिसकी चपेट में आने से मुनेश्वर पांडे के दोनों पैर टूट गए। दुकान स्वामी अनिल पांडे को भी चोटें आई, जबकि दुकान पर सामान ले रहा चपरतला निवासी 35 वर्षीय पप्पू रैदास गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में ही पप्पू रैदास मौत हो गई। मैगलगंज पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। ब्यूरो