{"_id":"5c571e5abdec224a611c0fb5","slug":"11549213274-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबनगर टीम ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबनगर टीम ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबनगर टीम ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल
गोला गोकर्णनाथ। छितौनियां में श्री राजाबाबू लेखनी देवी स्मारक विद्यालय में हो रहे श्रीराजाराम मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें गुलाबनगर की टीम विजयी हुई, जबकि अंसार क्लब कुकरा उपविजेता बनी।
विद्यालय में हुए वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन का शुुुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि पालिका सदस्य नानकचंद वर्मा और भूमि विकास बैंक प्रबंधक श्यामबिहारी वर्मा ने स्वर्गीय राजाराम प्रधान के चित्र पर माल्यार्पण और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाइनल का पहला मैच गुलाबनगर और करौंदा क्लब के बीच खेला गया, जिसमें गुलाबनगर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच अंसार क्लब कुकरा और खान क्लब नेवदिया के मध्य हुआ, जिसमें अंसार क्लब कुकरा की टीम विजयी रही। फाइनल मैच गुलाबनगर और कुकरा के मध्य हुआ। दोनों टीमों का खेल काफी रोमांचक रहा। फाइनल मैच चांद क्लब गुलाबनगर की टीम ने जीत लिया। दो दिन हुए मैच में 24 टीमों ने भाग लिया। कमेंट्री शफी अहमद ने की।
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने आयोजक छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष प्रवीन वर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह के टूर्नामेंट से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवींद्र कुमार वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, सरोज कुमार वर्मा आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।