फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाई वोल्टेज से फुंके कई घरों के उपकरण, अफरातफरी

हाई वोल्टेज से फुंके कई घरों के उपकरण, अफरातफरी

Sat, 29 Dec 2018 06:27 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
हाई वोल्टेज से फुंके कई घरों के उपकरण, अफरातफरी
बांकेगंज। कस्बा की गोला रोड से सटे मोहल्ले में शनिवार दोपहर अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए। उपकरणों के साथ घरों के केबल में आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली उपकेंद्र पर दी, जहां से बिजली लाइन बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब एक बजे कस्बा की गोला रोड से सटे मोहल्ले में अचानक हाई वोल्टेज आने से लोगो को घरों में लगे बिजली उपकरण फुंकने पर उनमें धुआं उठने लगा। घरों से निकलते धुए को देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली उपक्रेंद पर दी, जहां से लाइन बंद होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। हाई वोल्टेज से मोहल्ला निवासी इरफान अली के घर में रखा इनवर्टर, अरविंद कुमार और अनीस की केबल, कई घरों के एलईडी बल्ब सहित बिजली की वायरिंग जल गई। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। उधर कस्बे के बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि हाल ही कस्बे में पुरानी बिजली लाइन के तार बदल कर उसकी जगह नए केबल लगाए गए थे। आरोप है कि नए केबल लगे अभी दो माह भी नहीं बीते कि शनिवार को हाई वोल्टेज आने से नए बिजली तारों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे ठीक एक सप्ताह पहले मोहल्ला अमीन नगर में हाई वोल्टेज से कई घरों के बिजली उपकरण फुंके थे। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed