फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में जिले के तीन युवा कलाकार होंगे पुरस्कृत

राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में जिले के तीन युवा कलाकार होंगे पुरस्कृत

Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में जिले के तीन युवा कलाकार होंगे पुरस्कृत
आर्ट क्लब के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता में खीरी जिले ने अपना दबदबा कायम किया है। चित्रकला के जरिए राष्ट्रीय स्तर तक धाक जमाने वाले पहाड़पुर कॉलेज के कला शिक्षक राजेंद्र सोनी की कृति पुरस्कार के लिए चुनी गई है। इसके अलावा इनके तीन शिष्यों की कृति क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए चुनी गई है।
विज्ञापन

श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्र दर्शन सिंह की कृति को स्वर्ण पदक के लिए चयनित हुई है। मौजूदा समय में यह कलाकार आर्ट कॉलेज लखनऊ का विद्यार्थी है। उसने यह कृति अपने शिक्षक राजेंद्र सोनी के निर्देशन में तैयार की थी। उधर गोला के हरिकिशन डिग्री कॉलेज की छात्रा राखी भारद्वाज की कृति रजत पदक के लिए चुनी गई है। इसी कड़ी में गोला के विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र दानिश अंसारी की कृति को कांस्य पदक के लिए चुना गया है। इस सफलता के लिए पहाड़पुर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्राचार्य कुलवंत सिंह चीमा ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन


430 लोगों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑन लाइन कला प्रतियोगिता में देश के 430 कलाकारों ने हिस्सा लिया था। इसमें 25 कलाकार बेस्ट आर्टिस्ट अवार्ड के लिए चुने गए हैं। इसमें पहाड़पुर स्कूल के कला शिक्षक राजेंद्र सोनी का नाम भी शामिल है। यह अवार्ड नौ सितंबर को हुडको आर्ट गैलरी अगस्त क्रांति भवन बीकाजी कामा प्लेस नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed