{"_id":"5b8298b642c79246633fdc7d","slug":"11535285430-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रककषाबंधन पर भारी पड़ा जाम का बंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रककषाबंधन पर भारी पड़ा जाम का बंधन
Updated Sun, 26 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर भारी पड़ा जाम का बंधन
शहर से लेकर हाईवे तक जाम में फंसे वाहन
सिकंद्राबाद में तीन घंटे हाईवे पर लगा रहा जाम
26 एलकेएच 9, 654
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी/ सिंकद्राबाद। रक्षाबंधन पर रविवार को जाम ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। मुख्यमार्गों के अलावा हाईवे पर भी जाम लगा रहा। पुलिस एक स्थान से जाम खुलवाती तो दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। सिकंद्राबाद चौराहा पर जाम लगने से गोला-कस्ता और लखीमपुर-मोहम्मदी हाईवे तीन घंटे जाम रहा। इससे बहनों को परेशानी झेलनी पड़ीं। रक्षाबंधन पर भीड़ बढ़ने से जाम लगा।
शहर के बस्ती हाईवे के एलआरपी चौराहा, लालपुर बैरियर, छाउछ चौराहा के अलावा सीतापुर हाईवे पर ओवरब्रिज पुल, संकटा देवी, मेला मैदान और महेवागंज तिराहा पर भारी जाम लगा रहा। जाम में कई घंटे वाहन फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस एक स्थान से जाम छुड़ाती तो दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। इससे पुलिस को भी काफी दिक्कत हुई। नतीजतन पूरे दिन ट्रैफिक रेंगता रहा। सिकंद्राबाद चौराहा पर लखीमपुर-मोहम्मदी और गोला-कस्ता हाईवे पर सुबह दस बजे के करीब जाम लग गया। आड़े-तिरछे वाहनों के फंसने से हालात काफी खराब हो गए। देखते ही देखते हालत यह हो गई कि हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबी जाम लग गई। चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने पहले जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। हालात बेकाबू होने पर उन्होंने इसकी सूचना थाना नीमगांव पुलिस को दी। सूचना पर एसआई जेके सिंह भदौरिया भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि फिर भी वाहन रेंगते ही नजर आए।