{"_id":"5b6dde734f1c1ba13e8b62a4","slug":"11533927027-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश के मद्देनजर पुलिस ने रोका किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश के मद्देनजर पुलिस ने रोका किसानों का धरना
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10एलकेएच206 और 207
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रोका किसानों का धरना
गन्ना समिति के गेट में लगा ताला, पुलिस रही तैनात
पांच करोड़ 66 लाख रुपये का किसानों को भेजा भुगतान
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा के तत्वावधान में शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के होने वाले धरने पर कोर्ट ने रोक लगा दी। इसके बाद गन्ना समिति के गेट में ताले लगवा कर फोर्स तैनात कर दी गई। कोतवाली में सचिव और श्रीकृष्ण वर्मा से हुई वार्ता में तय हुआ कि पांच करोड़ 66 लाख रुपये गन्ने का भुगतान किसानों के खातों में तुरंत भेज दिया जाएगा।
शुक्रवार को गन्ना किसानों के भुगतान एवं विभिन्न मांगों को लेकर धरना होना था, जिस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन लखीमपुर खीरी के एक आदेश के मद्देनजर रोक लगा दी गई और श्रीकृष्ण वर्मा को कोतवाली बुलाया गया। कोतवाली में ही सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव नंदलाल भी पहुंच गए उन्होंने श्री कृष्ण वर्मा से गन्ना भुगतान को लेकर वार्ता शुरू कर दी। सचिव ने बताया की बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड गोला पर 77104 .78 लाख रुपये का बकाया था, जिसमें से 38835.18 लाख भुगतान अवशेष है। अवशेष भुगतान में पांच करोड़ 66 लाख रुपये का भुगतान शाम तक करने का उन्होंने वायदा किया। सचिव के अनुसार यह धनराशि शाम तक किसानों के खाते में भेज दी गई है।
इस प्रकरण में श्रीकृष्ण वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके धरने पर प्रशासन ने चीनी मिल अधिकारियों के इशारे पर रोक लगाई है, क्योंकि पुलिस और प्रशासन के दो अधिकारी बजाज चीनी मिल गेस्ट हाउस में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 20 दिनों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने स्वयं गोला आकर गन्ना समिति में धरना देने की घोषणा की है। शत प्रतिशत भुगतान न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।