फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   झमाझम बारिश से टूटा गर्मी का गुरूर

झमाझम बारिश से टूटा गर्मी का गुरूर

Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से टूटा गर्मी का गुरूर

विज्ञापन
झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
मौसम हुआ खुशनुमा, खेतों में लौटी हरियाली
बच्चों ने मौसम की पहली बारिश का उठाया लुत्फ
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पिछले 15 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बाद बुधवार को मौसम के तेवर ढीले पड़ गए। मंगलवार देर रात और बुधवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से गर्मी का गुरूर टूट गया है। मौसम खुशनुमा हो गया। थोड़ी देर ही सही लेकिन इस बारिश से खेतों और बगीचों में हरियाली लौट आई। मानसून की पहली बारिश का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। बच्चे छतों और सड़कों पर पानी में भीगते हुए चहकते नजर आए।
पिछले 15 दिन से कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। यहां तक कि ताल तलैया तक सूख गए थे। नदियों में पानी खत्म हो गया था। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी तक व्याकुल थे। बादल थे कि बरसने के बजाय लोगों को तरसाकर निकल जाते थे। खेतों में खड़ी फसलें मुरझा रहीं थी। मंगलवार शाम बादल घिर आए और रात में रिमझिम बारिश हुई जिससे खेतों और बगीचों में हरियाली लौट आई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक लगातार हुई बारिश से धरती तर हो गई। तेज बरसात से लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं शहर में कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मानसून की पहली बारिश ने ही नगर पालिका की नालों की सफाई कराने के दावों की पोल खुल गई। कई मोहल्लों में नालियां उफनाने से उनका गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बारिश होने से लोग खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। मंगलवार रात हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी को मात देकर खासी राहत दी। शाम पांच बजे बादल छानेे केे साथ ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। जिससे गर्मी सेे थोड़ी राहत मिली। रात साढ़े दस बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी के बाद रात 11 बजे झमाझम बारिश होने लगी। आधे घंटे तक हुई बारिश मौसम सुुहाना हो गया औैर गर्मी सेे बिलबिला रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
बेलरायां। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाके में भीषण गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने से गन्ना-धान की फसलों को राहत मिली है। इस बीच गांवों में पानी के निकास की व्यवस्था न होने नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया। मंगलवार रात करीब 10 बजे काले-भूरे बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को चैन मिला। बुधवार को पूरे दिन सूर्य देव की लुकाछिपी से किसानों ने धान रोपाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सिकंद्राबाद। कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी के बाद बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को राहत मिली है। किसानों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed