{"_id":"5b2f91994f1c1bae6e8b9b83","slug":"11529844121-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे का खेल
Updated Sun, 24 Jun 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे का खेल
रसूखदार के नाम तालाब बना भूमिधरी
पचास वर्ष पुराने तालाब की पटाई कर हो रही प्लाटिंग, ग्रामीण आक्रोशित
गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में तालाब पर राजस्व दस्तावेजों में दर्ज तालाब को भूमिधरी भूमि घोषित कराकर रसूखदारों ने तालाब पर पटाई कराकर प्लाटिंग शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट के मजरा भवानीगंज निवासी विमल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों बाबू सिंह, रंजीत सिंह, प्रमोद कुमार, सुभाषचंद्र, अजय सिंह, अनिल आदि ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत पुनर्भू्ग्रंट के मजरा भवानीगंज स्थित 50 बीघा से अधिक रकबे का एक पुराना तालाब है। जिसे ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक रुप से उपयोग किया जाता है। चकबंदी प्रक्रिया के दौरान रसूखदार लोगों ने राजस्व अभिलेखों में कूटरचना कराते हुए 19 जून 2018 को दो जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर ट्रालियों से तालाब की पटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने एसडीएम, कानूनगो, लेखपाल को सूचना देकर बताया, लेकिन रसूखदार लोगों के दखल के आगे कोई सुनवाई नहीं हुई और ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जेसीबी, ट्रैक्टर से मिटटी पटाई करने वाले मौके से चले गए। ग्रामीणों ने तालाब पर कब्जे को रोके जाने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन कराकर तालाबों की सुरक्षा किए जाने और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।