{"_id":"59cd2a1e4f1c1bb0538b4c9a","slug":"11506617886-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल गश्त कर कराया सतर्कता का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल गश्त कर कराया सतर्कता का अहसास
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पैदल गश्त कर कराया सतर्कता का अहसास
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
त्योहारों को लेकर पुलिस अफसर अलर्ट हैं। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने शहर में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने जहां पुलिस के सतर्क रहने का लोगों को एहसास कराया वहीं अपराधियों और खुराफाती तत्वों को भी कड़ा संदेश दिया।
बुधवार देर शाम एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एएसपी घनश्याम चौरसिया फोर्स के साथ सड़क पर पैदल निकले और सर्राफा बाजार, मेला मैदान रोड, संकटा देवी आदि में पैदल भ्रमण किया था। इस दौरान संदिग्ध दिखे लोगों की तलाशी और उनके वाहनों के कागजात भी देखे। बृहस्पतिवार को फिर एसपी दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचे। जहां से एएसपी, सीओ सिटी आरके वर्मा, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल को साथ लेकर भारी पुलिस बल के साथ बड़ा चौराहा, हमदर्द चौराहा, संकटा देवी रोड, सर्राफा मार्केट आदि में पैदल घूमे। इस दौरान व्यापारियों से भी एसपी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर सुरक्षा और त्योहार को लेकर होने वाली समस्याएं पूछी। साथ ही उन्हें निडर रहने और पुलिस के सतर्क होने का अहसास कराया।