फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जिले में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने से मलेरिया विभाग में हड़कंप

जिले में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने से मलेरिया विभाग में हड़कंप

Thu, 13 Jul 2017 05:38 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने से मलेरिया विभाग में हड़कंप

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव सिसैया निवासी एक किशोरी में भी डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसका खुलासा लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट से हुआ। गांव पहुंची मलेरिया विभाग की टीम को एक ग्रामीण के घर से डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा भी मिला। जांच टीम ने लार्वा नष्ट करते हुए ग्रामीणों को घर के आसपास व छतों पर जलभराव न होने देने के प्रति जागरूक किया। वहीं डेंगू पीड़ित किशोरी की हालत अब ठीक बताई जा रही है। इससे पहले नकहा के गांव जगसड़ निवासी एक छात्र में डेंगू के लक्षण मिले थे।
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई एक और जांच रिपोर्ट में रमियाबेहड़ ब्लाक्वक के सिसैया गांव निवासी केशव राम अवस्थी की 18 वर्षीय पुत्री उमा में डेंगू के लक्षण मिलने का खुलासा हुआ हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद गांव पहुंची मलेरिया विभाग की टीम ने पीड़ित किशोरी के घर सहित आसपास के कई अन्य घरों में भी जांच पड़ताल की। इस दौरान पड़ोस में रह रहे केवल सिंह के घर का निरीक्षण करने के दौरान उनकी छत पर रखे पानी भरे टायर में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिला, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया। गांव में लार्वा मिलने से सकते में आई टीम ने कई ग्रामीणों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसके सिंह का कहना है कि किशोरी की हालत अब ठीक है, लेकिन लार्वा का मिलना गंभीर बात है। उन्होंने बताया कि गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही ग्रामीणों को इससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

........
वर्जन
लखनऊ में इलाज कराने वाले एक किशोर व किशोरी में डेंगू के लक्षण मिले थे, जिनकी हालत अब ठीक है। फिर भी दोनो के गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.जावेद अहमद सीएमओ
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed