फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1123 women of the district achieved success on the basis of their skills.

Lakhimpur Kheri News: जिले की 1123 महिलाओं को हुनर के दम पर मिली सफलता

Thu, 13 Nov 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 13 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
1123 women of the district achieved success on the basis of their skills.
रोजगार मेला के माध्यम से वि​भिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने वाले महिला व पुरुष। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। रोजगार मेला के माध्यम से जनपद की 1123 महिलाओं ने अपने हुनर के दम पर सफलता हासिल की है। ये महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। कोई सेल्स में तो फाइनेंस व तकनीकी आदि क्षेत्रों में अपने सेवाएं देकर खुद व परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
विज्ञापन

जिले की महिलाओं ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर नई पहचान बनाई है। जिला सेवा योजन कार्यालय से एक वर्ष में आयोजित 20 रोजगार मेलों के माध्यम से 1123 महिलाओं ने विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार पाया है। रोजगार मेला में कंपनियों के प्रतिनिधि पंजीकृत बेरोजगार युवक-युवतियों का साक्षात्कार लेते हैं। जो योग्य अभ्यर्थी होते हैं, उनको उनके कौशल के अनुसार रोजगार देते हैं।
विज्ञापन

जिला सेवा योजना अधिकारी साक्षी डांगुर ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि हर योग्य महिला-पुरुष को उसके कौशल के अनुरूप कार्य मिले, ताकि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिल सके। इन रोजगार मेलों से जुड़ी महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रही हैं। उनके प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया है कि हुनर और इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हुनर व पद के अनुसार वेतन
महिलाओं को सेल्स, तकनीक, फाइनेंस, शिक्षा, हेल्थ केयर आदि सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इन मेलों ने न केवल बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी अहम भूमिका निभाई है। महिलाओं को हुनर व पद के अनुसार वेतन मिलता है। लखीमपुर में अनुमानित 10 से 15 हजार रुपये तक वेतन मिलता है।

-------------
ढाई हजार से अधिक महिलाओं की हुई काउंसलिंग
जिला सेवा योजना अधिकारी साक्षी डांगुर ने बताया कि सितंबर 2024 से अक्तूबर 2025 तक 1123 महिलाओं को रोजगार दिया है। साथ ही लगभग ढ़ाई हजार से अधिक छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग की गई, ताकि वह रोजगार पाने का सही रास्ता चुन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed