{"_id":"5c654952bdec22077e436a5b","slug":"111550141778-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने हड़ताल में शामिल शिक्षकों की मांगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने हड़ताल में शामिल शिक्षकों की मांगी सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर छह और सात फरवरी 2019 को हड़ताल में शामिल होने वाले शिक्षक/कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर हड़ताल में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए सोशल मीडिया में जारी फोटो और वीडीओ क्लिप का भी सहारा लिया जाएगा।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली संघ के आह्वान पर छह फरवरी से कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुई थी, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश सरकार ने एस्मा लागू करते हुए हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बावजूद विभिन्न विभागों के सहयोग से शिक्षकों ने बगावती तेवर दिखाए थे और छह से सात फरवरी तक स्कूलों में तालाबंदी कर हड़ताल में हिस्सा लिया था। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने आदेश जारी कर हड़ताल अवधि में अवकाश स्वीकृत न करने और काम नहीं वेतन नहीं लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हड़ताल समाप्त हो गई, जिससे लोग कार्रवाई को लेकर निश्चिंत हो गए थे। हड़ताल के दौरान डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने शासन को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया था कि 1111 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए थे, जिसमें सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के 898 शिक्षक/कर्मचारी शामिल थे।
हड़ताल में शामिल शिक्षक/कर्मचारियों की सूचना शासन ने मांगी है, जिसके लिए सभी बीईओ को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से ही कोई भी कार्रवाई का निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
- बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए