फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सर्प दंश से देवरानी और जेठानी की मौत

सर्प दंश से देवरानी और जेठानी की मौत

Sat, 01 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सर्प दंश से देवरानी और जेठानी की मौत
01 एलकेएच 29, 30, 31
विज्ञापन


सर्प दंश से देवरानी और जेठानी की मौत
देवरानी के अंतिम संस्कार वाली रात जेठानी को डसा
थाना फरधान के गांव पंड़रिया में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। सोते समय सर्प दंश से एक ही घर में दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाएं आपस में चचेरी देवरानी और जेठानी थीं। 24 घंटे के अंतराल में एक ही घर में दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है।
फरधान थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी अकील का चार माह पहले 20 वर्षीय फूलजहां से निकाह हुआ था। बृहस्पतिवार की रात वह कमरे में सो रही थी। इसी बीच सांप ने उसके पैर में डस लिया। फूलजहां के चीखने-चिल्लाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसी रात पड़ोस के कमरे में लेटी सफीउल्ला की पत्नी हिना को भी सांप ने पैर में ही काट लिया। घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह सर्प को पकड़ कर बाल्टी में बंद कर दिया। परिजन महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसकी भी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए और शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



फोटोलाइन 01एलकेएच 302

सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत
मोहम्मदी। गांव मुर्तजा अलीनगर के मजरा भोजपुर निवासी चुन्नीलाल (60) की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े सात बजे घर के अंदर मोबाइल लेने गए, इसी बीच चुन्नीलाल को अंधेरे में सांप ने काट लिया, परिवार के लोग उन्हें सीएचसी ले गए। नाजुक स्थिति को देखकर डॉक्टर ने उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया। शाहजहांपुर ले जाते वक्त रास्ते में चुन्नीलाल की मृत्यु हो गई। मृतक के तीन बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन








-------------
साइड स्टोरी
.............
मौत का समय दोनों का रहा एक
महेवागंज। गांव पड़रिया के लोगों के लिए गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की रात तक यानी 24 घंटे काले साबित हुए। काल बनकर घर में छुपे सर्प ने देवरानी और जेठानी को डसकर सभी को हिलाकर रख दिया। खास बात यह है कि सर्प दंश और मौत का समय दोनों का करीब समान है।

थाना फरधान के गांव पड़रिया निवासी अकील और सफीउल्ला पेशे से कारपेंटर हैं। खानदान और परिवार बड़ा होने के चलते चूल्हे भले ही अलग जलते हों पर रिश्ते में मिठास कम नहीं हुई है। सफीउल्ला की पत्नी हिना अपनी देवरानी फूलजहां का विशेष ध्यान रखती थी। दोनों में काफी प्यार था। ज्यादातर दोनों एक दूसरे के साथ ही रहती थीं। सफीउल्ला के भाई शकील ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे से पहले फूलजहां को पैर में सांप ने डसा और शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे उसकी मौत हुई। दूसरे रोज ठीक 12 बजे सर्प ने हिना को काट लिया और उसने भी सुबह करीब साढ़े चार बजे दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक काटने वाला सर्प करैत प्रजाति का है, जो कि अत्यंत जहरीला है। मृतक हिना का निकाह हुए कई वर्ष हो गए थे। दंपति के कोई बच्चे नहीं हैं। एक ही घर में दो महिलाओं की असमय मौत से कोहराम मचा है। परिजनों की सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed