फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत, तीन आईसीयू वार्ड रेफर

चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत, तीन आईसीयू वार्ड रेफर

Thu, 09 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत, तीन आईसीयू वार्ड रेफर
8 एलकेएच 11,12,13
विज्ञापन

चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत, तीन आईसीयू वार्ड भेजे
क्रासर.......
एक शुगर से तो दूसरा बुखार से था पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं एईएस प्रभावित तीन बच्चों को आईसीयू वार्ड में रेफर कर दिया गया।
फूलबेहड़ निवासी रियाजुल्ला ने बुखार आने पर तीन वर्षीय पुत्र इमरान को मंगलवार को एवं सफीपुर निवासी जीवन लाल ने शुगर पीड़ित 12 वर्षीय पुत्र शुभम को बुधवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान इमरान की मंगलवार रात में और शुभम की बुधवार दोपहर को मौत हो गई। जीवन लाल ने बताया कि शुभम का इलाज लखनऊ से चल रहा था, कुछ दिन पहले ही उसे लेकर घर आए थे, लेकिन बुधवार को हालत फिर से बिगड़ने पर उसे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था, जहां उसकी सांसें थम गईं।
उधर, बुखार आने पर निघासन निवासी रामकुमार ने पांच वर्षीय पुत्री फूल कुमारी, फरधान क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी विजय कुमार ने सात वर्षीय पुत्र निहाल और रमिया बेहड़ निवासी अर्जुन सिंह ने दस वर्षीय पुत्री विंदर कौर को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण तीनों को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। आईसीयू वार्ड स्टॉफ ने बताया कि जांच के लिए सैंपल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर ही बीमारी की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

.........
बाक्स
संवदेनहीन स्टाफ मृत बच्चे के चढ़ाता रहा ड्रिप
चिल्ड्रन वार्ड स्टाफ कितना संवेदनहीन है, इसकी नजीर बुुधवार को दिखाई दी। वार्ड में शुगर पीड़ित 12 वर्षीय शुभम की मौत हो गई और परिजन बदहवास हो गए, लेकिन मौजूद स्टाफ ने न तो बच्चे के लगी ऑक्सीजन बंद करना जरूरी समझा और न ही उसे चढ़ाई जा रही ड्रिप को ही बंद करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
वर्जन
दो बच्चों की मौत हुई है। मृत बच्चे के ऑक्सीजन लगी रहना और ड्रिप चढ़ते रहने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो यह स्टाफ की गलती है। मामले की जानकारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
डॉ. आरके वर्मा सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed