{"_id":"5a6224e94f1c1ba3268b53ea","slug":"111516381417-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्गों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्गों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने की मांग
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ।
विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति की बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कार्ययोजना तय की गई। पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से नगर के मुख्य चौराहों, तिराहों और विद्यालयों के मुख्य मार्ग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग से की।
नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना स्थित यदुशील शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को समिति उपाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने 16 जनवरी की सुबह सेंट जांस कॉलेज के रिक्शे से जा रहे छात्र प्रबल वर्मा उर्फ लिटिल की अपहरण की घटना की निंदा करते हुए बच्चों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। समिति अध्यक्ष मालती प्रसाद वर्मा सहित पदाधिकारियों ने विद्यालयों के इर्द-गिर्द संदिग्धों पर नजर रखने, विद्यालयों के बाहर प्रशासनिक अधिकारियों, 100 नंबर पुलिस, 1090 महिला हेल्प लाइन का नंबर लिखवाने, बच्चों की अनुपस्थिति पर अभिभावक से पुष्टि करने, बच्चों को लाने वाले रिक्शा, वैन चालक का पूरा परिचय मोबाइल नंबर सहित विद्यालय में उपलब्ध रखने, अभिभावक के साथ परिवार के दो अन्य लोगों का मोबाइल नंबर विद्यालय के पास सुरक्षित रखने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर के सभी चौराहों, तिराहों, विद्यालयों को जाने वाले मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए। इस मौके पर महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे, संजय तिवारी, श्रीकृष्ण शर्मा, आलोक तिवारी, महेंद्र वर्मा, अवनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।