{"_id":"5a044e9b4f1c1b9f678ba293","slug":"111510231707-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल कर्मचारी की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल कर्मचारी की हालत बिगड़ी, मौत
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/ जंगबहादुरगंज।
डीएससीएल शुगर अजबापुर में कार्यरत देवरिया के एक कर्मचारी की अचानक मौत हो गई।
मिल के पॉवर प्लांट में फिटर 42 वर्षीय सुरेश सिंह की बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे उस समय हालत बिगड़ गई जब वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। पड़ोसियों ने मिल के चिकित्सक और मिल अधिकारियों को सूचना दी। गंभीर हालत को देखते हुए सुरेंद्र को इलाज के लिए लखनऊ भेजा जा रहा था कि रास्ते में महोली के पास उनकी मौत हो गई, तो उन्हें वापस पसगवां लाया गया।
सुरेंद्र सिंह जनपद देवरिया थाना बनकटा के ग्राम रामपुर पश्चिम टोला के रहने वाले हैं। मिल के सुरक्षा अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उधर, पॉवर प्लांट के प्रभारी अरुमुगा स्वामी का कहना है कि सुरेंद्र साढ़े चार साल से कार्यरत थे। सुरेंद्र के साथी सुदामा यादव और रूम पार्टनर यूसफ खान ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की पुत्री की शादी 16 नवंबर को होनी है। सुरेंद्र उसी के विषय में सोचते रहते थे।