{"_id":"5a044cb94f1c1b60678ba199","slug":"111510231225-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य निरीक्षकों की हड़ताल से धान के 15 क्रय केंद्र बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य निरीक्षकों की हड़ताल से धान के 15 क्रय केंद्र बंद
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर विपणन और पूर्ति निरीक्षकों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी है, जिससे खाद्य विभाग के 15 क्रय केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद बंद हो गई है। इससे सीजन में दूसरी बार किसानों को झटका लगा है, क्योंकि खरीद की शुरूआत में ही राइस मिलर्स करीब 15 दिन हड़ताल कर चुके हैं। एसोसिएशन ने खाद्य आयुक्त से कन्नौज के क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा के खिलाफ हुई कार्रवाई को वापस लेकर असल दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग रखी है।
कलक्ट्रेट स्थित जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में एसोसिएशन की मंडलीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी विपणन निरीक्षक शामिल हुए। अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर सभी निरीक्षक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर हैं। मांगों के बारे उन्होंने कहा कि कन्नौज के क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक (एआरओ) शैलेंद्र वर्मा को साजिश के तहत फंसाकर जेल भेजा गया है, जिन्हें रिहा करने की पहली मांग है। एआरओ को पीटने और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, कन्नौज के डिप्टी आरएमओ को सस्पेंड कर विभागीय जांच कराने, संशोधित कंट्रोल आर्डर 2016 जारी करने आदि मांगे शामिल हैं। तीन दिन में इन मांगों पर कार्रवाई न हुई, तो एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य 13 नवंबर 2017 से जवाहर भवन का घेराव करेंगे। बैठक में ईएमओ सुरेश सरोज, विपणन निरीक्षक आदित्य सिंह, केपी पाठक, अवनीश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन