फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन नहीं करा पाया अमल

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन नहीं करा पाया अमल

Sat, 30 Sep 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन नहीं करा पाया अमल
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन नहीं करा पाया अमल - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
पलियाकलां।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने नदियों में मूर्ति विसर्जन को लेकर लगाई रोक के बाद प्रशासन की तरफ से मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए अलग से एक तालाब की व्यवस्था नदी के दूसरी तरफ की थी, लेकिन कोर्ट के आदेश पर प्रशासन पूरी तरह से अमल ही नहीं करा पाया। हर बार की तरह इस बार भी मूर्तियों का विसर्जन नदी में ही किया गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने एक नेता पर लोगों को भड़काकर तालाब की जगह नदी में विसर्जन करने का आरोप लगाया है।
हाईकोर्ट ने नदियों में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी थी। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से अलग से एक तालाब नदी के दूसरी तरफ बनाया गया था। शुक्रवार देर शाम को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने भी इस तालाब का निरीक्षण किया था। इसके बाद सुबह से ही तालाब के चारों तरफ से रास्ता बनाने के लिए एसओ विपिन कुमार सिंह, नगर पालिका के ईओ अशोक कुमार तिवारी, पालिकाकर्मी मेलाराम डटे थे।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रीनगर के ग्रामीणों के सहयोग से तीन तरफ से तालाब जाने का रास्ता बनाया गया। दोपहर बाद से धीरे-धीरे मूर्तियों का आना शुरू हुआ, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने में प्रशासन पूरी तरह फेल रहा। मूर्तियों का विसर्जन इस बार भी शारदा नदी में ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण यह भी है कि तालाब में भीषण गंदगी थी। रास्ता भी सही तरीके से नहीं बनाया गया था। जिसके कारण विसर्जन के लिए उधर कोई गया ही नहीं। उधर, पुलिस प्रशासन ने एक नेता पर भड़काकर तालाब की जगह नदी में विसर्जन करने का आरोप लगाया है।

एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि एक नेता ने पहले अपनी दो मूर्तियों का विसर्जन नदी में करवाया। इसके बाद अन्य लोगों को बताकर उनको भी भड़काया, जिसके कारण हर जगह से आने वाली मूर्तियां नदी में ही विसर्जित हुईं। उन्होंने बताया कि भक्तों की भीड़ ज्यादा थी, जिसके कारण स्थिति ठीक रखने के लिए ज्यादा रोक-टोक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed