फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जर्जर हाईवे को लेकर मोहल्ले वालों ने लगाया जाम, प्रदर्शन

जर्जर हाईवे को लेकर मोहल्ले वालों ने लगाया जाम, प्रदर्शन

Thu, 28 Sep 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जर्जर हाईवे को लेकर मोहल्ले वालों ने लगाया जाम, प्रदर्शन
जर्जर हाईवे को लेकर मोहल्ले वालों ने लगाया जाम, प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जर्जर हाईवे से गुस्साए मोहल्ला राजगढ़ के लोगों ने बृहस्पतिवार को ओवरब्रिज के पास सीतापुर पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब पौन घंटे जाम लगा रहा।

सीतापुर हाईवे ओवरब्रिज से लेकर एलआरपी चौराहा काफी जर्जर हालत में है। इससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लोग चोटिल हो जाते हैं। इस मार्ग पर वाईडी कॉलेज और गुरुनानक इंटर कॉलेज होने के कारण विद्यार्थियों का भी आवागमन रहता है। मोहल्ले वालों ने बताया कि कई बार ओवरब्रिज के पास से एलआरपी चौराहा तक जर्जर हाईवे को ठीक कराने की मांग प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार को गुस्साए मोहल्ले वालों ने ओवरब्रिज के पास जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार हर्षिता तिवारी और सदर कोतवाल दीपक शुक्ला भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों अफसरों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों की उनसे नोक झोंक भी हुई। हालांकि काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोग मान गए और जाम खोल दिया। इस दौरान करीब पौन घंटे जाम लगा रहा। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ओमप्रकाश, नरेंद्र कुमार, उमाशंकर प्रजापति, उदय प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed