फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11 could split the anger of farmers

11 को फूट सकता है गन्ना किसानों का गुस्सा

Wed, 06 Jan 2016 09:57 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 06 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
11 could split the anger of farmers
पिछले बकाए और नवीन सत्र का भुगतान न होने से नाराज किसान 11 जनवरी को महापंचायत करेंगे। इस महापंचायत में फैसला किया जाएगा कि उसी दिन मिल के खिलाफ आंदोलन किया जाए या फिर किसी अन्य दिन। फिलहाल बुधवार को हुई बैठक में किसानों का मिजाज तल्ख दिखा और इसको देखते हुए 11 को ही आंदोलन की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इलाके के तमाम किसान बुधवार को केन सोसायटी में एकत्र हुए और यहां केन सोसायटी चेयरमैन विकास कपूर और वाइस चेयरमैन फरजंद अली बुंदू मियां, किसान मजदूर पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनप्रीत सिंह के साथ बैठक की। बैठक में किसानों ने कहा कि यहां के मिल ग्रुप को छोड़ निजी और सहकारी चीनी मिलों ने किसानो का नवीन सत्र में काफी भुगतान कर दिया है लेकिन पलिया मिल ने अभी पिछले ही भुगतान को साफ नहीं किया है और नवीन सत्र में उनको ढेला नहीं दिया है। किसान बुरी तरह परेशान हैं और उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। फीस जमा न कर पाने के कारण उनके बच्चों को स्कूलों में बेइज्जत होना पड़ता है। कहा कि यह चीनी मिल की हठधर्मिता है जो कई सालों से जारी है। किसानों का शोषण किया जा रहा है और प्रशासन भी इसमें मिलों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। किसानों ने कहा कि उनकी समस्या किसी को समस्या नहीं दिखाई दे रही है। मिल के कारण किसान बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। सभी ने एक साथ कहा कि अब यह शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तय हुआ कि 11 जनवरी को सभी किसान एक महापंचायत करेंगे और इसमें तय किया जाएगा मिल के खिलाफ आंदोलन कब होगा।
विज्ञापन

केन सोसायटी अध्यक्ष विकास कपूर और वाइस चेयरमैन फरजंद अली बुंदु मियां ने बताया कि अगर चक्काजाम और बंदी का फैसला किया गया तो इसमें नगर व्यापार मंडल, आम लोगों से भी सहयोग मांगा जाएगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों को इसमें साथ आने की अपील की जाएगी। सभी ग्राम प्रधानों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सोसायटी डायरेक्टर गुरुदेव सिंह, रामनरेश, डायरेक्टर पति जीवन सिंह, सिराजुददीन, भीरा समिति उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, डायरेक्टर मोहकम सिंह,  सुुनील गुप्ता, प्रधान कर्मजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रधान अमोलक सिंह, संजय अवस्थी,  रामबसंत, जसपाल सिंह खैरा, मोहम्मदीन, पलविंदर सिंह, मुर्तजा अंसारी समेत सैकड़ों गन्ना किसान शामिल रहे।
प्रचार प्रसार आज से
11 जनवरी को होने वाली किसान महापंचायत के लिए बृहस्पतिवार से गांव-गांव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया जाएगा। प्रचार प्रसार की रणनीति तय कर ली गई है।
करीब पांच करोड़ से ज्यादा बकाया
किसानों का पिछले सत्र का बकाया करीब पांच करोड़ 81 लाख 57 हजार रुपये है।  यह जानकारी गन्ना समिति सचिव वीपी श्रीवास्तव ने दी।
ये है नवीन सत्र की पेराई
इस नवीन गन्ना सत्र में चीनी मिल अब तक करीब 37.93 लाख क्विंटल गन्ना पेर चुकी है। रेट निर्धारण न होने से इसकी अनुमानित कीमत नहीं लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed