{"_id":"5cdee610bdec220781488d83","slug":"101558111760-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतौती बचाने को सामाजिक संगठनों ने भी कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतौती बचाने को सामाजिक संगठनों ने भी कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सतौती बचाने के लिए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
एसडीएम की अनुपस्थित में स्टेनो को दिए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि छोटी काशी का गौरव प्राचीन सतौती सरोवर पर माफिया कई वर्षों से लगातार कब्जा कर रहे हैं। जो सफेद पोशों के संरक्षण के कारण हो रहा है। कई सरकारें बदली, लेकिन इन पर कार्यवाही के बजाय इनको संरक्षण ही मिलता रहा और प्रशासन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर इतिश्री करता रहा। सरोवर पर कब्जा करने वाले माफिया सतौती सरोवर का अस्तित्व मिटाने पर तुले हैं। सरोवर जो पूर्व में लगभग 14,15 एकड़ का था वह आज सरकारी अभिलेखों में चार एकड़ ही रह गया और उसमें भी कच्चा पक्का निर्माण एवं तालाब माफिया द्वारा कब्जा कर प्लाटिंग भी प्रारंभ कर दी है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सतौती पर अवैध कब्जा शीघ्र न रोका गया तो सरोवर को बचाने को लेकर जनहित याचिका भी न्यायालय में की जाएगी। इस मौके पर राजीव वर्मा, अशोक कुमार रास्तोगी, जमील मंसूरी, मनोज गुप्ता, अमित गुप्ता, अतुल पुरवार, बब्बू सक्सेना आदि मौजूद रहे।