फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आईटीआई में हुआ रोजगार मेले का आयोजन

आईटीआई में हुआ रोजगार मेले का आयोजन

Thu, 07 Feb 2019 04:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में हुआ रोजगार मेले का आयोजन
लखीमपुर खीरी। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ सीडीओ रवि रंजन ने किया।
विज्ञापन

इस रोजगार मेले में जेस्ट डील ग्लोबल प्रालि ने बजाज मोटर्स एवं पतंजलि फूड पार्क हरिद्वार के लिए युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। मेले में 800 से अधिक बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। इसमें 202 प्रतिभागियों का चयन इन कंपनियों के लिए किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सीडीओ रवि रंजन ने कहा कि इस खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थित यह सिद्ध करती है कि वह कार्य करने के इच्छुक हैं। बस उन्हें उचित प्लेटफार्म की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी केवल चयन न ले बल्कि कम्पनियों में ज्वाइन करें और अपने हुनर से आगे बढ़ें। यदि वह आगे बढ़ते हैं तो न केवल अपने परिवार एवं समाज के लिए रोल मॉडल होगे बल्कि जनपद एवं राज्य भी इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को सावधान करते हुए कहा कि वह बिना काम के रहकर अपना समय न गवाएं बल्कि कुछ करके आत्मनिर्भर बने। उन्होंने पूर्व में आयोजित रोजगार मेलों में चयनित अभ्यर्थियों के संबंध में अपने अनुभव भी मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखे। इस मौके पर आईटीआई राजीव कुमार श्रीवास्तव, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन और सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed