{"_id":"5b859ce442c792462e3b3d7f","slug":"101535483108-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी अवास के लिए न लगाएं चक्कर, टीमें घर-घर जाकर करेंगी सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी अवास के लिए न लगाएं चक्कर, टीमें घर-घर जाकर करेंगी सत्यापन
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहरी आवास के लिए न लगाएं चक्कर, टीमें घर-घर जाकर करेंगी सत्यापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री शहरी आवास सबके लिए घर योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को अब पालिका एवं डूडा कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सर्वे कर रही टीम लाभार्थियों के घर पहुंचकर आवेदन की फाइल जमा कराके मौके की जियो टैकिंग करेगी, जिससे आवास निर्माण के लिए पहली किस्त का भुगतान किया जा सके।
नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि आवास निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लाभार्थी विभिन्न जानकारी के लिए पालिका से लेकर डूडा कार्यालय के चक्कर लगाते हैं, ऐसे में वे दलालों के भी शिकार हो जाते हैं। वहीं उनके धन और समय की भी हानि होती है इसलिए सर्वे करने वाली संस्था के लोगों को आवेदनकर्ताओं की सूची दे दी है। ये टीमें निर्धारित तिथियों में पालिका और पंचायत के मोहल्लों में जाकर आवेदन करने वालों से जरूरी प्रपत्र इकट्ठा करने के साथ आवास निर्माण की जगह की जियो टैैकिंग कर सकें और लाभार्थियों के खातों में आवास निर्माण की प्रथम किस्त भेजी जा सके। डूडा पीओ ने बताया कि 29 अगस्त को लखीमपुर, 30 एवं 31 को सिंगाही, एक एवं दो सितंबर को पलिया, तीन को खीरी, चार को धौरहरा, पांच को मैलानी, छह को मोहम्मदी, सात को ओयल और आठ एवं नौ को गोला में टीमें रहेंगी।
टीम को इन कागजों की देनी होगी फोटो कापी
1. आधारकार्ड
2. बैंक पास बुक
3. मालिकाना हक के कागज
4. दस रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र