{"_id":"5b82ad4442c792464c73e105","slug":"101535290692-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक से आए हाथियों के संग मनाया रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक से आए हाथियों के संग मनाया रक्षाबंधन
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 26एलकेएच502,503
कर्नाटक से आए हाथियों के संग मनाया रक्षाबंधन
क्रासर
दुधवा नेशनल पार्क उप-निदेशक की पत्नी और बेटी ने हाथियों को बांधी राखी
माथे पर तिलक लगाया खिलाए फल और मिठाई
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क के भीरा एलीफैंट कैंप में रविवार रक्षाबंधन की धूम रही। दुधवा नेशनल पार्क उप-निदेशक की पत्नी और नन्हीं बेटी ने हाथियों के राखियां बांधने के बाद आरती उतारी। उनके माथे पर तिलक लगाया और उन्हें फल, मिठाइयां खिलाई।
दुधवा टाइगर रिजर्व के भीरा स्थित एलीफैंट कैंप में रक्षाबंधन का नजारा सबके दिलों को छू गया। रविवार को सुबह से ही महावतों ने कर्नाटक से आए हाथियों को उनके नहाने के लिए बनाए गए विशेष टैंक में अच्छी तरह नहलाया गया। हाथियों की तेल मालिश के बाद उनका पूरा श्रंगार किया गया। इसके बाद उप-निदेशक महावीर कौजलगि अपनी पत्नी शर्मिला और डेढ़ वर्षीय बेटी अनिका के साथ एलीफैंट कैंप पहुंचे। इसके बाद समारोह शुरू हो गया। डीडी की पत्नी और बेटी ने एक-एक कर सभी हाथियों को राखी बांधी। उनके माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारने के बाद उन्हें फल और मिठाइयां खिलाईं। इसके बाद रेंजर नसीम अहमद के अलावा कैंप में हाथियों की देखभाल कर रहे वनकर्मियों फारेस्टर राम प्रकाश राना, अवधेश, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित महावत इदरीश आदि ने भी इन हाथियों को राखी बांधी। हाथियों के प्रति यह अपनापन देखकर मौजूद लोग अभिभूत हो गए। उप-निदेशक ने बताया कि कर्नाटक से आए हाथी दुधवा नेशनल पार्क के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार के मेंबरों की तरह घुल मिल गए हैं। इनके प्रति प्रेम के चलते ही प्रत्येक वनकर्मी इनकी विशेष देखभाल कर रहा है।