{"_id":"5b82a2f442c792465b68992b","slug":"101535288052-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 एंबुलेंस स्टाफ से समय से अस्पताल पहुंचाने का लिया वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 एंबुलेंस स्टाफ से समय से अस्पताल पहुंचाने का लिया वचन
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
102 एंबुलेंस स्टाफ से समय से अस्पताल पहुंचाने का लिया वचन
गर्भवती महिलाओं ने 102 एंबुलेंस स्टाफ को बांधी राखी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बेहजम ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेहरुआ में शनिवार को 102 एवं 108 नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा कार्यशाला हुई। इसमें ग्रामीणों को एंबुलेंस सेवा के बारे में बताया गया। इस मौके पर एंबुलेंस स्टाफ को राखी बांधकर गर्भवती महिलाओं ने समय से अस्पताल पहुंचाने का वचन लिया।
कार्यशाला में एंबुलेंस सेवा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश पांडेय ने बताया कि जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर को कम करने, संस्थागत प्रसव (सरकारी अस्पताल में) को बढ़ावा देने, प्रसव बाद जच्चा बच्चा की जांच आदि के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा है, जो पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसका लाभ लेने के लिए सिर्फ आपको 102 पर फोन करना है। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं ने एंबुलेंस स्टाफ एवं उसके एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी अविनाश पांडेय, रमाशंकर शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, संजय पांडेय आदि को राखी बांधकर प्रसव पीड़ित महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने का वचन लिया। इस मौके पर आशा सुनीता वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवा प्रदाता प्रियंका, मंजू, रचना, राम सिंह देवेंद्र एवं गांव की महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।