फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्वाधीनता संग्राम में त्याग की मिसाल बनीं महिलाएं

स्वाधीनता संग्राम में त्याग की मिसाल बनीं महिलाएं

Wed, 15 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
स्वाधीनता संग्राम में त्याग की मिसाल बनीं महिलाएं
14एलकेएच 01
विज्ञापन

जरा याद करो कुर्बानी..
-----------
स्वाधीनता संग्राम में त्याग की मिसाल बनी महिलाएं
क्रांतिकारियों की मदद के साथ संदेश संवाहक भी बनीं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं ने पुरुषों से कम कुर्बानी नहीं दी। कभी क्रांतिकारियों को संदेश पहुंचाने में योगदान दिया तो कभी तमाम कठिनाइयां उठाकर सेनानियों की मदद की। जिले के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर शोध करने वाले सेवानिवृत्त इतिहास प्रवक्ता डॉ. रामपाल सिंह के मुताबिक जिले की कई महिलाओं ने स्वाधीनता आंदोलन में हिस्सा लेकर क्रांति की मशाल रोशन की। जांगड़ा राजा सुरेंद्र विक्रम सिंह की पत्नी रानी मां ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए क्रांतिकारियों के परिवार की मदद में अपना पूरा जीवन गुजार दिया, तो गोदावरी देवी, तुलसा देवी, निर्मला देवी ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेकर जेल में रहकर अंग्रेजों की यातनाएं सहीं।
इंसेट......
क्रांतिकारियों की मदद में गुजार दी जिंदगी
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में धौरहरा के जांगड़ा राजा इंद्र विक्रम सिंह और उनके भाई सुरेंद्र विक्रम सिंह अंग्रेजों से लोहा लेते गिरफ्तार कर लिए गए। उनकी रियासत जब्त कर कैप्टन हिरसी को पुरस्कार में दे दी गई। राजा इंद्र विक्रम सिंह की जेल में ही मौत हो गई। सुरेंद्र विक्रम सिंह लंबे अरसे बाद जेल से छूटे। इस बीच उनकी पत्नी रानी मां कफारा में रहकर जीवन भर क्रांतिकारियों की मदद करती रहीं। उन्होंने क्रांति की मशाल जलाए रखी।
विज्ञापन

इंसेट.....
सत्याग्रह आंदोलन में दो बार जेल गईं निर्मला देवी
भीरा के स्वामी रामस्वरूप की पत्नी निर्मला देवी गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन से बेहद प्रभावित थीं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियां भी उन्हें स्वतंत्रता सेनानी बनने से नहीं रोक सकीं और वे स्वाधीनता आंदोलन में कूद पड़ीं। सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान 1932 में तीन माह की कैद तथा सत्याग्रह आंदोलन के दौरान 1941 में तीन माह की सजा पाई। जीवन भर आजादी के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट.....
क्रांतिकारियों तक संदेश पहुंचाए तुलसा देवी ने
तहसील लखीमपुर के फुटहा गांव निवासी तुलसा देवी निर्मला देवी के प्रभाव में आकर विद्रोही बन गईं। उन्होंने अपने परिवार और अंग्रेजी सत्ता दोनों से विद्रोह कर 1940-41 के व्यक्तिगत सत्याग्रह में भाग लिया। उन्हें तीन महीने की सजा हुई। 1942 की क्रांति में फरार रहकर वह कांग्रेस की डाक उन नेताओं तक पहुंचाती रही जो भूमिगत रहकर अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे।

इंसेट....
सत्याग्रह की संचालिका रहीं गोदावरी देवी
गोदावरी देवी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य रहीं। अनेक राजनैतिक और सामाजिक संस्थाओं से संबद्ध रहीं हैं। व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन के दौरान 1941 में तीन माह की कैद व 50 रुपये जुर्माने की सजा पाई। भारत छोड़ो आंदोलन के सिलसिले में 1942 में पकड़ी गईं और 12 माह नजरबंद रहीं। 1940-41 में गांधी जी ने गोदावरी देवी को गांधीजी ने सत्याग्रह की संचालिका नियुक्त किया। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed