{"_id":"5b2fe7ec4f1c1bf36e8b9c5f","slug":"101529866220-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले में अगवा गवाह खीरी में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले में अगवा गवाह खीरी में बरामद
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले में अगवा गवाह खीरी में मिला
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर संसारपुर पुलिस चौकी पहुंचा
शनिवार दोपहर लखनऊ से हुआ था अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले का मुख्य गवाह होने का दावा करने वाले लखनऊ के जानकीपुरम से अगवा युवक को खीरी पुलिस को मिला है। वह अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर शनिवार की शाम नेशनल हाईवे-24 पर पड़ने वाली थाना मैलानी पुलिस की संसारपुर पुलिस चौकी पहुंचा था। उसे अपहरणकर्ता नेपाल ले जाने की फिराक में थे। एसपी की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस बरामद गवाह को लेकर लखनऊ वापस लौट गई है।
कैंप कार्यालय पर एसपी रामलाल वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि लखनऊ के थाना जानकीपुरम क्षेत्र की शिवम सिटी निवासी कुलदीप सिंह तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले का चश्मदीद गवाह है। उसका कहना है कि जिस समय मामला हुआ। वह भी पासपोर्ट दफ्तर में लाइन में लगा था। एसपी ने कुलदीप सिंह के हवाले से बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 02.05 बजे बाइक से कुलदीप सिंह आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकला था। कुछ दूर आगे स्कार्पियो सवार तीन-चार लोगों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली और अगवा कर लिया। लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर पहुंचने पर अपहरणकर्ताओं ने उसे कोई नशीली चीज सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे शाम करीब सात बजे जब होश आया तो देखा कि स्कार्पियों जंगल के किनारे खड़ी है। उसमें सवार दो लोग कुछ दूरी पर स्थित ढाबे पर चले गए, जबकि दरवाजा बिना लॉक किए चालक लघुशंका करने लगा। इसी बीच वह मौका पाकर गाड़ी से भाग निकला। इसी दौरान उसे एक रोडवेज बस मिली, जिस पर सवार हो गया। आगे जाने पर कस्बे जैसा उजाला देखा तो वह वहीं उतर गया। लोगों से पूछा तो पता चला कि यह संसारपुर कसबा है और यहां पुलिस चौकी है। उसने पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। चौकी पुलिस ने एसपी रामलाल वर्मा को प्रकरण की जानकारी दी। एसपी ने भी कुलदीप से पूरे मामले की जानकारी ली और लखनऊ एसएसपी को उसके बरामद होने की जानकारी दी। रविवार तड़के पहुंची थाना जानकीपुरम पुलिस उसे अपने साथ लेकर वापस लौट गई है।
विज्ञापन
तो नेपाल ले जाने की फिराक में थे अपहरणकर्ता
प्रेस कांफ्रेंस से दो घंटे पहले किया था अपहरण
एक न्यूज चैनल ने उसे स्टूडियो में था बुलाया
टीएन अवस्थी
लखीमपुर खीरी। खीरी में बरामद हुए कुलदीप सिंह को लखनऊ के एक न्यूज चैनल ने तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले में प्रेस कांफ्रेंस के लिए बुलाया था। कांफ्रेंस से करीब दो घंटे पहले ही उसे अगवा कर लिया गया। माना जा रहा है अपहरणकर्ता उसे लखीमपुर खीरी के रास्ते नेपाल ले जाना चाहते थे। पुलिस भी इस बात से इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
लखनऊ के राजापुरम स्थित शिवम सिटी निवासी कॉल सेंटर चलाते हैं। पासपोर्ट दफ्तर में जब तन्वी सेठ के पासपोर्ट को लेकर मामला हुआ तब वह भी मौके पर लाइन में लगा था। एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि पासपोर्ट मामले को लेकर जब अगले दिन समाचार पत्रों में खबरें आईं तो उसने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर खुद को चश्मदीद गवाह होना बताया था। शनिवार को लखनऊ के एक न्यूज चैनल ने उसे शाम को प्रेस कांफ्रेंस के लिए बुलाया था। प्रेस कांफ्रेंस से करीब दो घंटे पहले ही अपहरणकर्ताओं ने उसे अगवा कर लिया। माना जा रहा है कि अपहरणकर्ता मुख्य गवाह कुलदीप को नेपाल ले जाने की फिराक में थे। इसके लिए शायद अपहरणकर्ताओं ने लखीपुर खीरी जिले का रास्ता चुना था।