फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अघोषित बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार

अघोषित बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार

Sat, 23 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार

विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में गहराता बिजली का संकट लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बिजली का लोड बढ़ने से कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहा है तो कहीं बिजली के उपकरण ही दगा दे रहे हैं। आधे से ज्यादा जिले में लोग लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लखीमपुर शहर में ही गढ़ी रोड विद्युत उपकेंद्र और नईबस्ती उपकेंद्र से जुुड़े इलाकों में बार बार की ट्रिपिंग से लोग परेशान है। रात में नौ बजे से 11 बजे और 12 बजे से दो बजे के बीच नियमित बिजली कटौती हो रही है। जब कटौती का कोई रोस्टर जारी नहीं किया गया है।
दिन में भी कई बार घंटो बिजली गायब रहने से आम लोगों का चैन छिन गया है। एक तो भीषण गर्मी ऊपर से अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है। बिजली कटौती को लेकर पूरे जिले में हाहाकार मच गया हे। बिजली की किल्लत को लेकर लोगों में गुस्सा फूट रहा है। शुक्रवार को कई जगह लोगों ने प्रदर्शन किया था। शुक्रवार की रात भुइफोरवानाथ, शिवपुरी, अर्जुनुपरवा, सिविल लाइंस से लेकर नौरंगाबाद, आवास विकास कालोनी, काशीनगर मोहल्लों में लोग कइ्र बार बिजली कटौती से परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाके में हालत खराब है। बेहजम , मितौली, सिकंद्राबाद, जंगबहादुरगंज पसगवां, मैगलगंज, ममरी, बांकेगंज निघासन धौरहरा, ईसानगर, बीरसिंहपुर, रमियाबेहड़, कफारा, ढखरवा चौरहा आदि स्थानों पर लोग बिजली कटौती के अलावा लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। गांवों में बिजली न मिलने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहजम में ट्रिपिंग और लो बोल्टेज की समस्या
बेहजम। बेहजम विद्युत उपकेंद्र में लगे उपकरण पुराने होने के चलते काम करने से जवाब दे रहे हैं। नीमगांव फीडर से बिजली सप्लाई हमेशा बाधित रहती है। भूलनपुर फीडर का भी कुछ यही हाल है। बार बार ट्रिपिंग और लो बोल्टेज से लोग आजिज आ चुके हैं। यह हालत करीब दो सप्ताह से चल रही है। आखिर लोगों के सब्र का बांध टूट गया। शुक्रवार को बिजली किल्लत से गुस्साए लोगों ने बेहजम विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया था।

24 घंटे में मिल रही सिर्फ तीन चार घंटे बिजली
जंगबहादुरगंज। भीषण गर्मी में स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पोषकों में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उपकेंद्र से जुड़े पसगवां, उचौलिया,आदि पोषकों में 24 घंटे में दो से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।टयूबवेल न चल पाने से गन्ना आदि फसलें सूखने लगी है।भीषण गर्मी में पंखा ,फ्रिज ,कूलर आदि विद्युत चालित उपकरण शो पीस बने हुए है।गर्मी से लोग व्याकुल हो रहे है। अवर अभियंता मनीष गौड़ का कहना है कि पैना विद्युत केंद्र में लगा 63 केबीए का ट्रांसफार्मर फूंक गया है।उसके बदले जाने पर ही समुचित मात्रा में बिजली मिल सकेगी।


बिजली कटौती से लोग हुए बेहाल
मझगईं। बिजली की हो रही बेतहाशा कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से भी कस्बावासी जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने सुचारू रूप से बिजली सप्लाई देने की मांग की है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से तो लोग परेशान हैं ही साथ ही बिजली की भारी कटौती से लोगों के सामने मुसीबत बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में केवल दो से चार घंटे ही बिजली मिल रही है और जो बिजली मिल रही है उसमें लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को दो चार होना पड़ रहा है। ट्रिपिंग की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और बिजली की कटौती से मझगईं और नौगवां कस्बा के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed