{"_id":"5a099ef14f1c1bd9538bcd51","slug":"101510579953-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की धुंध में बस्ती हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की धुंध में बस्ती हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)।
तराई क्षेत्र में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार की सुबह पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गांव लुधौनी के निकट हाईवे पर खड़ी बिना रेडियम प्लेट लगी एक ट्रॉली में पीछे से डीसीएम टकरा गई। देखते ही देखते आने वाले कई वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची चौकी खमरिया पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे कराया। हादसे से हाईवे पर करीब एक घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे।
हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर ग्राम लुधौनी के निकट सड़क पर गन्ना भरी ट्रॉली खड़ी थी। घने कोहरे की धुंध में डीसीएम चालक को ट्रॉली दिखाई नहीं पड़ी, नतीजतन डीसीएम ट्रॉली से टकरा गयी। फिर क्या था एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए। देखते ही देखते हाईवे से गुजर रहे आठ से अधिक छोटे-बड़े वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि वाहन चालकों और उनमें सवार लोगों को कोई खास चोट नहीं आई। हादसे के बाद हाईवे जाम हो गया। सूचना पाकर चौकी खमरिया इंचार्ज फूलचंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने यूपी 100 पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। तब कहीं जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
रेडियम प्लेट न लगने से बढ़ रहे हादसे
नवीन गन्ना सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों की अधिकतर ट्रॉलियों में रेडियम प्लेट नहीं लगाई गई है। क्षेत्रीय किसान इन ट्रॉलियों से कस्बा खमरिया स्थित गोविंद शुगर मिल को गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं। ट्रॉलियों के पीछे रेडियम प्लेट न लगी होने से पीछे आने वाले वाहनों के चालकों को कोहरे की धुंध में ट्रॉलियां नहीं दिखाई देती और दुर्घटना हो जाती है।
विज्ञापन