{"_id":"5a01be5b4f1c1b3c3d8b5ecc","slug":"101510063707-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा: दो पालिका व छह पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा: दो पालिका व छह पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
भाजपा ने मंगलवार को जिले की दो नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं लखीमपुर और मोहम्मदी को लेकर अभी भी प्रदेश कार्यकारिणी का मंथन जारी है। लखीमपुर में भाजपा प्रत्याशी कौन होगा इसको लेकर कयासों का दौर जारी है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने मंगलवार को जिले की नगर पालिका गोला और मोहम्मदी समेत छह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। अभी तक लखीमपुर और पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को लेकर संशय बरकार है। इन दोनों जगहों पर लोग भाजपा प्रत्याशी का नाम जानने को काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
तो लखीमपुर में भाजपा किस पर लगाएगी दांव
लखीमपुर पालिकाध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची लंबी होने के कारण प्रदेश नेतृत्व ऊहापोह की स्थिति में है। हालांकि लखीमपुर में भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, यह जानने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और शहरवासियों में भी बेचैनी हैं। भले ही भाजपा ने लखीमपुर के लिए किसी के नाम की घोषणा न की हो, लेकिन एक मजबूत दावेदार ने अपना कार्यालय खोलकर प्रचार तक शुरू कर दिया है। बताते हैं कि कुछ दिन पहले तक लखीमपुर पालिका के लिए तीन मजबूत दावेदार थे, लेकिन अब दो ही रह गए हैं। इन दोनों में से एक का नाम फाइनल करने में प्रदेश कार्यकारिणी में कशमकश जारी है।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रत्याशी
1. गोला विजय शुक्ला रिंकू
2. मोहम्मदी संदीप मेहरोत्रा
नगर पंचायत प्रत्याशी
1. खीरी सुधा निषाद
2. सिंगाही उत्तम मिश्रा
3. ओयल अमरीष सिंह
4. धौरहरा सुषमा शुक्ला
5. मैलानी फूलमती
6. बरवर नरवीर कुशवाहा
भाजपा ने शिव कॉलोनी वार्ड का प्रत्याशी बदला
भाजपा के जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार को जारी सूची में शिव कॉलोनी वार्ड से डॉ. डीएन वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया था, लेकिन अब उनकी जगह पर चंद्र शेखर गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।