{"_id":"59ff19854f1c1b8d698b98a1","slug":"101509890437-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी नहर में आया मगरमच्छ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी नहर में आया मगरमच्छ, दहशत
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज।
कस्बा के पास से निकली खीरी ब्रांच (बड़ी नहर) में एक विशाल मगरमच्छ के देखे जाने से नहर से सटे गांव के लोग और राहगीर दहशत में हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
बांकेगंज कस्बे से सटी बड़ी नहर किनारे खेतों में काम रहे किसानों और पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों ने रविवार दोपहर एक विशाल मगरमच्छ को नहर के किनारे जमा रेत पर धूप सेंकते देखा। काफी बड़े इस मगरमच्छ को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। नहर में मगरमच्छ आने की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी नहर किनारे बसे गांव बल्दीपुर निवासी किसान विष्णु दयाल, चेतराम और किसान कौशल किशोर मिश्र, रंजीत, उत्तम टंडन, अनवर अली, मोहम्मद अख्तर अंगद गुप्ता, मेवालाल आदि ने बताया कि शनिवार दोपहर भी उन्होंने इस मगरमच्छ को धूप सेंकते देखा था। ग्रामीण बताते हैं कि मगरमच्छ ने नहर किनारे एक मांद बना ली है। इसी मांद में मगरमच्छ रह रहा है और धूप सेंकने के लिए वह अक्सर बाहर आ जाता है। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं यह मगरमच्छ नहर से बाहर निकलकर किसी पर हमला न कर दे।
मगरमच्छ आने की सूचना मिली है। हालांकि अभी किसी हमले की आशंका नहीं है। फिर भी ग्रामीणों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। यदि जरूरत हुई तो उसे पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- डीएस यादव, वनक्षेत्राधिकारी, मैलानी रेंज, साउथ खीरी