फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गणेश पूजा और ध्वजारोहण के साथ रामलीला शुरू

गणेश पूजा और ध्वजारोहण के साथ रामलीला शुरू

Fri, 22 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
गणेश पूजा और ध्वजारोहण के साथ रामलीला शुरू
गणेश पूजा और ध्वजारोहण के साथ रामलीला शुरू - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

गणेश पूजा और ध्वजारोहण के साथ बृहस्पतिवार को शहर की एतिहासिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। मथुरा भवन से राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ भगवान विष्णु, भगवान शंकर, हनुमान जी की भव्य सवारी निकाली गई। यह सवारी शहर में भ्रमण करती हुई मेला मैदान पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा के साथ भूमि पूजन किया गया और ध्वजारोहण कर रामलीला का शुभारंभ किया।
सवारी निकालने से पहले मथुरा भवन में रामलीला की संचालक संस्था गया प्रसाद ट्रस्ट के मुख्य सरवराकार विपुल सेठ समेत ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी पात्रों की पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी देवी देवताओं की पालकी पूरे शहर में भ्रमण कराई गई। सवारी का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। मेला मैदान में गणेश पूजा, भूमि पूजन और ध्वजारोहण के बाद यह सवारियां वापस मथुरा भवन पहुंची। शुक्रवार को राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


श्री रामलीला के शुभारंभ पर निकली ध्वज यात्रा
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में 128वें श्रीरामलीला महोत्सव के शुभारंभ पर नगर में ध्वज यात्रा निकालकर मेला मैदान में भगवान श्री गणेश का पूजन किया गया।
खुटार रोड स्थित श्री रामलीला मंदिर से ध्वजयात्रा निकली, जिसमें भगवान शिव का रूप धरे युवक ध्वज लेकर चल रहा था। पीछे भगवान गणेश की सजीव झांकी थी। ध्वज यात्रा खुटार मार्ग, मिल डायवर्जन मार्ग, मोहम्मदी मार्ग, सदर चौराहा, अलीगंज मार्ग होकर ध्वज यात्रा मेला मैदान में पहुंची जहां आचार्य अविकल मिश्र शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चार के साथ प्राचीन श्री रामलीला चबूतरे पर भगवान श्री गणेश का पूजन कर ध्वजारोण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वज यात्रा में जनार्दन गिरि, राजेश आनंद मिन्नी, महेंद्र गिरि, रामगुलाम पांडे, विजय माहेश्वरी, रामासरे अवस्थी, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, अरविंद गुप्ता रामजी, राकेश तिवारी बड़े, विनोद स्वर्णकार, सुभाष मिश्र आदि मौजूद रहे।

गोला में श्रीरामलीला में आज
प्राचीन श्रीरामलीला मंदिर से भगवान शिव की बारात नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर मेला मैदान पहुंचेगी। जहां भगवान शिव और पार्वती का विवाह, नारद मोह का मंचन होगा।



धूमधाम से निकली शिव बारात
मोहम्मदी। नगर में आयोजित रामलीला मेले में भगवान शिव की बारात का आयोजन धूमधाम से किया गया। भगवान शिव की बारात रामलीला मेले से नगर भ्रमण करती हुए वापस मेला पहुंची जिसमें हाथी, बग्घी सहित तमाम नगरवासी मौजूद रहे, लेकिन इस दौरान छुटपुट बरसात के चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस मौके पर भाजपा सांसद रेखा वर्मा, पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed