फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सूरज से बरसी आग, पारा 44 के पार

सूरज से बरसी आग, पारा 44 के पार

Wed, 14 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
सूरज से बरसी आग, पारा 44 के पार

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में एक बार फिर लोग कड़ी धूप और भीषण गर्मी से बिलबिला उठे हैं। दहकते सूरज से बरसती आग ने बुधवार दोपहर सड़कों पर कर्फ्यू लगा दिया। सड़कें बुरी तरह तप रहीं हैं। पक्के मकान भट्ठी जैसे तप रहे हैं तो सुलगती सड़कों पर पैर रखना तक मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी से लोगों को न तो दिन में चैन मिल रहा है न रात में। गर्मी से लोगों की कार्यक्षमता भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जो इस साल गर्मी के सीजन का लखीमपुर में सर्वाधिक तापमान है। बुधवार को सुबह से ही सूरज ने तपना शुरू कर दिया था। दस बजते-बजते धूप और गर्मी अपने पूरे सबाब पर पहुंच गई। लोगों को घर से बाहर निकलने में भी पसीने छूट गए। मजदूरी पेशा, रिक्शा चालकों और फील्ड वर्क करने वाले लोग दिन भर पसीना-पसीना होते रहे। परेशान हाल लोग छाया की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे।
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी के चलते लोग बाहर का काम जल्दी जल्दी निबटाकर घरों में दुबक गए। इसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर कर्फ्यूू जैसा सन्नाटा पसरा नजर आने लगा। घरों में लगे पंखे और कूलर भी गर्मी से रहात देने में नाकाम रहे। दोपहर में घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया। दफ्तरों से निकलकर लोग पेड़ों की छाया में सुस्ताते नजर आए। इस बीच शहर में बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर निकलने पर लोगों को झुलसाने वाली धूप की तपिश का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी से शहर में हजारों लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर पेट संबंधी बीमारियों, वायरल फीवर, डायरिया, जुकाम, खांसी और अन्य गर्मी जनित बीमारियों से जूझ रहे हैं। संक्रामक बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अस्पतालों, निजी क्लीनिक और नर्सिंग होम में भीड़ बढ़ रही है।

बुधवार को इतनी कड़ी धूप और भीषण गर्मी थी कि शहर में आवारा घूमने वाले जानवर भी सड़कों पर नहीं दिखाई दिए। जगह-जगह प्याऊ लगे होने के बावजूद बुधवार को पानी की बोतलों और पाउच की खूब बिक्री हुई। बाहर निकलने वाले लोगों को घूप से बचाव के लिए छाते, कैप, स्कार्फ, ग्लव्स आदि से लैस होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed